Move to Jagran APP

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, विजयपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस विचार

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:55 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, विजयपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सरबजीत ¨सह के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय विजयपुर के परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बढ़ती महंगाई व राफेल डील पर केंद्र सरकार को खूब घेरा।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए व पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थो की कीमतों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। इसके अलावा महंगाई पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। आम लोगों को बढ़ती महंगाई के कारण परेशान होना पड़ रहा है। मगर सरकार को लोगों की परेशानियों नहीं दिखाई दे रही हैं।

कांग्रेस प्रधान सरबजीत ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई राफेल डील में भी भारी अनियमितताएं हैं। यूपीए सरकार के कार्यकाल में राफेल विमान का सौदा 526 करोड़ में हुआ था। उसे एनडीए सरकार ने रद कर नए सिरे से 1670.70 करोड़ में डील की। उन्होंने कहा कि 526 करोड़ की डील में इतना भारी अंतर कैसे आ गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही डील से संबंधित दस्तावेजों को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व केंद्र सरकार की कथनी व करनी में साफ अंतर नजर आने लगा है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.