Move to Jagran APP

Jammu Kashmir weather: जम्मू में खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह बीच-बीच बादल छाए रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जारी रहेगा। अधिकतर समय धूप रहने से मौसम में सुधार होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 12:14 PM (IST)
Jammu Kashmir weather: जम्मू में खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी
Jammu Kashmir weather: जम्मू में खिली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

जम्मू, जागरण संवाददाता। ठंड के लंबे स्पैल के बाद अब हल्की राहत मिलने के आसार बनने लगे हैं। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी मौसम साफ है। दो दिनों की धूप के साथ ही जम्मू का अधिकतम तापामन सामान्य से ऊपर आ गया है। हालांकि कश्मीर में अभी भी तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से भी फंसी गाड़ियों को निकालने का सिलसिला जारी है। मौसम साफ रहा तो कल से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह बीच-बीच बादल छाए रहेंगे। हालांकि 20 से 23 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जारी रहेगा। अधिकतर समय धूप रहने से मौसम में सुधार होगा। तापमान भी बढे़गा। शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाा हुआ है। शुक्रवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 3.8, न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान -13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमस्खलन से 32 मवेशियों की मौत : गुरेज (बांडीपोर) सेक्टर में वीरवार रात हुए हिमस्खलन से 32 मवेशियों की मौत हो गई। पांच मकान तबाह हो गए। बर्फ के तोंदे से एक लड़की को समय रहते बचा लिया गया। गुरेज में बदुगाम, तुलैल में हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट मे आकर पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इन मकानों में रहने वाले लोग पहले निकल गए थे, लेकिन सफरीना सरवर नामक लड़की बर्फ के तोंदे के नीचे आ गई। पुलिस बचाव दल ने ग्रामीणों की मदद से लड़की को बाहर निकाला। हिमस्खलन में 30 भेड़, एक भैंस और एक गाय की मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.