Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने बालाकोट में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान दे रहे कड़ा जवाब

बालाकोट सेक्टर में आज सुबह भारतीय जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान चार जीवित मोर्टार शैल मिले। बम निरोधक दस्ते ने चारों मोर्टार शैल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:27 PM (IST)
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने बालाकोट में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान दे रहे कड़ा जवाब
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने बालाकोट में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान दे रहे कड़ा जवाब

जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान के जवानों ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को दोहराते हुए जिला पुंंछ के बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की हर गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी का यह सिलसिला दोपहर बाद करीब 4.30 बजे के करीब शुरू किया। उससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार सुबह जिला बांडीपोरा में एलओसी से सटे कंजलवन और गुरैज सेक्टर में भी गोलाबारी की। भारतीय जवानों से कड़ा जवाब मिलने के बाद गोलाबारी बंद कर दी गई।

loksabha election banner

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालाकोट सेक्टर में आज सुबह भारतीय जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान चार जीवित मोर्टार शैल मिले। 120 एमएम के इन मोर्टार शैल को क्षतिग्रस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। करीब साढ़े तीन बजे के करीब बम निरोधक दस्ते ने इन चारों मोर्टार शैल को सुरक्षित जगह पर ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

इस कार्रवाई के करीब डेढ़ घंटे बाद पाकिस्तानी जवानों ने पहले तो हलके हथियारों का इस्तेमाल करते हुए बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। जब भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब देना शुरू किया तो पाकिस्तान ने मोर्टार दागना शुरू कर दिए। उन्होंने रिहायशी इलाकों काे भी निशाना बनाया। हमारे जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। नतीजतन करीब एक घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी रूक-रूककर दोनों आेर से गोलीबारी हो रही है।

वहीं बांडीपोरा के कंजलवन और गुरैज सेक्टर में आज सुबह हुई गोलाबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का महौल व्याप्त हो गया। हालांकि हमारे जवानों ने भी इस गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया। परंतु गोलाबारी का यह सिलसिला काफी देर तक चला। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों में छिप गए थे। दोपहर बाद गोलाबारी पूरी तरह थमने के बाद ही लोग सुरक्षित स्थानों से बाहर निकले। पाकिस्तान फिर से गोलाबारी न कर दे इसलिए लोग एहतियात बरतते हुए अपने रोजमर्रा के कामकाज कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.