पाक ने सैन्य व नागरिक ठिकानों पर गोले दागे
कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा से सटे टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने जंगबंदी का उल्लंघन कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:06 AM (IST)
श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा से सटे टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने जंगबंदी का उल्लंघन कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल, गोलाबारी से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार सेक्टर में भारतीय सेना की ब्लैक रॉक चौकी और उससे सटे इलाकों में मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। पाक सैनिकों ने सदपोरा, अमरोही, हाजीतारा गांवों में गोले दागे।
पहले तो भारतीय जवानों ने संयम बनाए रखा, लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बढ़ने लगी और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने लगा तो भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार किया। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें