Jammu Kashmir: घराना में फिर दिखा पेंटिड स्ट्राॅर्क, पर्यावरणविद्ध-पक्षी प्रेमियों की रोचकता बढ़ी
लोगों का कहना है कि घराना वेटलैंड अद्भुत धरती है जहां पक्षी खिंचे चले आते हैं। यहीं कारण है कि कई नायाब किस्म के पक्षियों के दर्शन यहां हो रहे हैं। पर्यावरणविद् चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि घराना वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियों के खाने के लिए बहुत कुछ है।
जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू के प्रसिद्ध् घराना वेटलैंड में प्रवासी पक्षी पेंटिड स्ट्राॅर्क (जांघिल) के दिखने से पर्यावरणविद्ध व पक्षी प्रेमी लोगों में रोचकता बढ़ गई है। हालांकि यह पक्षी एक-दो दिन ही वेटलैंड में रहा मगर इसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पक्षी प्रेमी घराना व आसपास के क्षेत्र पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि इस पक्षी के फिर से दर्शन हो सकें। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं और अधिक पक्षियों ने तो यहां बसेरा नही बनाया। बहरहाल फिर से पेंटिड स्टाॅर्क नही दिख रहा।
लंबे कद के इस पक्षी को देखकर ऐसा अहसास होता है कि मानों सच में ही इस पर पेंट किया हो। सफेद, काले रंग में कहीं कहां लाल रंग का समावेश साफ नजर आता है। लंबी नारंगी चोंंच वाला यह पक्षी अन्य तमाम पक्षियों से हट कर है।
पेंटिड स्कार्क घरना वेटलैंड पर कभी कभी ही नजर आता है। यहां के तालाब किनारे विचरण कर पानी से मछली व दूसरे कीट तलाश कर अपने आहार की व्यवस्था करता है। पिछले साल भी पेंटिड स्टार्क के दो चार दिन के लिए घराना में दर्शन हुए थे।
लोगों का कहना है कि घराना वेटलैंड अद्भुत धरती है जहां पक्षी खिंचे चले आते हैं। यहीं कारण है कि कई नायाब किस्म के पक्षियों के दर्शन यहां हो रहे हैं। पर्यावरणविद् चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि घराना वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियों के खाने के लिए बहुत कुछ है।
कई तरह की जड़ी-बूटी यहां पर है तो वहीं दूसरी ओर तालाब के अंदर मछलियों समेत कई जीव पल रहे हैं जोकि प्रवासी पक्षियों का आहार बनती है। यही कारण है कि प्रवासी पक्षी यहां पर आते हैं और बसेरा बनाते हैं। वहीं किशोर कुमार ने कहा कि घराना वेटलैंड को विकसित करने की दिशा में सरकार को काम करना चाहिए।