Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद, दो महिलाओं सहित नायक घायल

जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया है। पांच से छह पाकिस्तान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना का कहना है कि पाक गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 08:22 PM (IST)
Ceasefire Violation: जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद, दो महिलाओं सहित नायक घायल
वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गाेलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जम्मू, जेएनएन । आगामी जिला विकास परिषद के चुनावों में खलल डालने की मंशा से पाकिस्तान बाज नहीं अा रहा है। सीमा पार से पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में है। यही वजह है कि अब हर रोज सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन करना पाकिस्तान की फितरत बन गई है। जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीमा संघर्ष विराम के उल्लंघन में भारत का एक जवान शहीद और एक घायल हो गया तो वहीं शनिवार शाम को पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें उपचार के लिए पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

loksabha election banner

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के देगवार, मालटी और डल्लान में शनिवार शाम 6.15 बजे गोलाबारी की। इसमें 18 वर्षीय मंश बी पुत्री शमसदीन और 40 वर्षीय नजाम दीन, दोनों निवासी बगयाल दारा गांव के रूप में हुई है। पुंछ के एसएसपी रमेश संगराल ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को पुंछ के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

इसी बीच जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद जबकि एक अन्य घायल हो गया है। शहीद की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। वहीं घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है। घायल जवान को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी का यह सिलसिला आज तड़के शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शेल दागे। गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हवलदार शेखर को शहीद घोषित कर दिया। वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गाेलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया है। पांच से छह पाकिस्तान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना का कहना है कि पाक की यह गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से की गई है। गांववालों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर तुरंत सेना या फिर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। फिलहाल दोनों ओर से रूक-रूककर गोलाबारी जारी है। इसी बीच शनिवार शाम को छह बजे के करीब पाकिस्तान ने फिर सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशहरा सेक्टर में भारतीय सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.