पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर तेल कंपनियों की तिजोरी भर रही मोदी सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर तेल कंपनियों की तिजोरी भरने का आरोप लगाया है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर तेल कंपनियों की तिजोरी भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार की गलत नीतियों के कारण कारोबार की रफ्तार कम होने लगी थी और बेरोजगारी बढ़ने लगी थी। अब कोरोना संक्रमण के चलते कारोबार बुरी तरह चौपट हो गए और बेरोजगार विकराल रूप धारण कर चुकी है। ऐसे वक्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर एक और जनविरोधी कदम उठाया है। इससे तेल कंपनियों की तो तिजोरी भर रही है, लेकिन जनता की थाली से दाल-रोटी गायब होने लगी है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जनता के साथ खड़ी है और हर दिन पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर रहे हैं।
शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर के नानक नगर इलाके में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तेल की कीमतें कम करने और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना ही बढ़ रहे हैं। हालत यह हो गई है कि कई जगहों पर डीजल का मूल्य पेट्रोल से भी ज्यादा हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस समय आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बहुत सुस्त हो गई है। लोगों के व्यापार ठप हैं और रोजगार के साधन लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में आम जनता की समस्याओं के प्रति केंद्र की मोदी सरकार का नाकारापन चौकाने वाला है। पूर्व मनमोहन ¨सह सरकार के समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव प्रति बैरल 143 यूएस डालर पहुंच गया था तब देश में पेट्रोल का प्रति लीटर मूल्य 73 रुपये था। उस समय भाजपा रोज ही सड़कों पर रहती थी, अब जबकि कच्चे तेल का भाव बहुत कम हैं, तो पेट्रोल के दाम 83 रुपये तक पहुंच गए हैं।
पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि कोरोना वायरस की चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। डीजल का मूल्य बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। किसान परेशान हैं और हर मेहनत-मशक्कत कर जीवनयापन करने वाले के लिए गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के प्रदर्शन का मकसद आम लोगों की समस्याओं को उजागर करना है। हमारी मांग है कि पेट्रोल डीजल के दाम में कमी की जाए और कोरोना संक्रमण के बीच आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को वित्तीय मदद दी जाए। नानक नगर के मंदीप ¨सह और अर¨वद शर्मा की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन में योगेश साहनी, रमनकांत खजूरिया, विजय ¨सह चिब, अमन बावा, गजन ¨सह, परमजीत ¨सह, भानू महाजन, द्वारका चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।