Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: अब जम्मू कश्मीर में 27 मार्च तक चलेगा राम मंदिर निधि समर्पण अभियान, प्रांत स्तर पर हुई बैठक में अभियान की समीक्षा

अब श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जम्मू कश्मीर में 27 मार्च तक चलेगा। जम्मू कश्मीर प्रांत की आनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में आर्गेनाइजर और पांचजन्य पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन भी सामूहिक तौर पर प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 05:38 PM (IST)
Jammu Kashmir: अब जम्मू कश्मीर में 27 मार्च तक चलेगा राम मंदिर निधि समर्पण अभियान, प्रांत स्तर पर हुई बैठक में अभियान की समीक्षा
अब श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जम्मू कश्मीर में 27 मार्च तक चलेगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: समाज के हर वर्ग से लगातार मिल रहे समर्थन और आग्रह पर अब श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जम्मू कश्मीर में 27 मार्च तक चलेगा। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान जम्मू कश्मीर प्रांत की आनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में आर्गेनाइजर और पांचजन्य पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन भी सामूहिक तौर पर प्रांत के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जम्मू कश्मीर प्रांत में यह अभियान मकर संक्रांति पर गत 14 जनवरी को शुरू हुआ था। भय्या जी जोशी ने वाल्मीकि कालोनी से इस अभियान का शुभारंभ किया और मंहत मंजीत सिंह जी से उनके डिग्याना स्थित आश्रम में मिले थे।

loksabha election banner

उन्होंने ने भी श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में भाग लेने का संदेश दिया था। सर्वविदित है कि सर्वोच्च न्यायालय के सर्वसम्मत निर्णय और प्रभु श्री राम की इच्छा अनुसार अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर के प्रांत प्रचारक रुपेश कुमार, प्रांत के सह संघचालक डाॅ. गौतम मैंगी, विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री विवेकानंद, श्री राम मंदिर निधि सपर्मण अभियान जम्मू कश्मीर के प्रमुख अभिषेक गुप्ता और अभियान के सह प्रमुख विकास शर्मा के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रांत के हर क्षेत्र में समाज अपनी श्रद्धा एवं इच्छा सेे अभियान में सहयोग कर रहा है। आर्गेनाइजर और पांचजन्य पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि यह अंक प्रभु श्री राम और श्री राम मंदिर निर्माण को ही समर्पित है। कार्यकर्ता भी पूरे जोश से निधि संग्रह कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.