Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जल्द बारिश के आसार नहीं, कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर, जम्मू में सामान्य

Jammu Kashmir Weather अधिकतर क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।रविवार को यहां अधिकतम तापमान में उछाल आया था वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस उछाल दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 12:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 12:15 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जल्द बारिश के आसार नहीं, कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर, जम्मू में सामान्य
गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.0, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले सप्ताह हुई बारिश ने यहां गर्मी में सर्दी का अहसास करवाया और लोगों को फिर से गर्म कपडे़ निकालने को विवश किया। उसे देखते हुए लगता था कि अभी जल्द गर्मी परेशान नहीं करेगी लेकिन दो दिन मौसम साफ रहते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कश्मीर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है तो वहीं बटोत, कटड़ा, भद्रवाह में भी तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है।जम्मू, बनिहाल, कठुआ में तापमान सामान्य चल रहा है।सोमवार को तीसरे दिन भी धूप खिली हुई है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। पिछले सप्ताह यहां बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश, बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट ने ठंड बढ़ा दी थी लेकिन इस सप्ताह धूप खिली रहेगी और गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी।मौसम साफ रहने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। अधिकतर क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।रविवार को यहां अधिकतम तापमान में उछाल आया था वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस उछाल दर्ज किया गया।

जम्मू का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.2, न्यूनतम तापमान 8.24, बटोत का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.3, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.6, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।काजीगुंड में अधिकतम 23.6, न्यूनतम 5.6, पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम 2.1, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.8, न्यूनतम 4.2, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.0, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.