Kashmir: टेरर फंडिंग मामले में एनआइए ने बांडीपोर में शौकत के घर मारा छापा
Terror Funding पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआइए ने यह छापा इसी सिलसिले में मारा है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है।
जम्मू, जेएनएन। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आज सुबह उत्तरी कश्मीर के सुंबल बांडीपोर में स्थित शौकत अहमद के घर में छापा मारा है। सुरक्षाबलों के दल-बल के साथ बांडीपोर में पहुंची एनआइए टीम ने शौकत के घर में तलाशी लेना शुरू कर दिया है। उनके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआइए ने यह छापा इसी सिलसिले में मारा है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है। शौकत के घर के अलावा उसके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी अभियान चलाया जा सकता है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।