जम्मू के नीरज कुंदन बने एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू के नीरज कुंदन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू के नीरज कुंदन को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एसएसयूआइ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह फिरोज खान का स्थान लेंगे। फिरोज को पिछले साल अक्टूबर में यौन शोषण के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया था।
नीरज की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था। नीरज इससे पहले एनएसयूआइ के प्रदेश प्रधान के पद पर रहे चुके हैं। नीरज ने जम्मू कश्मीर में एनएसयूआइ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। नीरज एसएसयूआइ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए टॉप सात लोगों की सूची में थे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने साक्षात्कार लेकर नीरज कुंदन को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नीरज को अहम पद मिलने पर जम्मू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर, मुख्य प्रवक्ता र¨वद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान उदय चिब ने नीरज को मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के हाथ में अहम जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। इससे जम्मू कश्मीर में युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। नीरज ने जमीनी सतह पर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए काफी काम किया है।