जम्मू का इस्लामीकरण चाहती हैं नेकां और पीडीपी : अंकुर
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य में बहने वाली नदियों के अतिरिक्त पानी को अन्य राज्यों में भे
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य में बहने वाली नदियों के अतिरिक्त पानी को अन्य राज्यों में भेजने पर महबूबा मुफ्ती के विरोधाभास का एकजुट जम्मू ने कड़ा जबाव दिया है। एकजुट जम्मू ने कहा कि महबूबा का पाकिस्तान के प्रति प्रेम ज्यादा उबल रहा है। अगर वह भारत में सहज महसूस करती हैं तो बेहतर है कि पाकिस्तान चली जाएं। उन्हें पाकिस्तान भेजने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी।
एकजुट जम्मू के चेयरमैन अंकुश शर्मा ने वीरवार को पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के सभी राजनीतिक संगठन ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता हों। नेशनल कांफ्रेंस के नेता भी पीडीपी से कम नहीं हैं। देश के खिलाफ बोलने में मानों दोनों पार्टियों में प्रतियोगिता चल रही हो। दोनों की कोशिश है कि कश्मीर को एक इस्लामिक क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कश्मीर के मुस्लिम सांप्रदायिक नेताओं को आगाह किया कि वे जम्मू संभाग के शांतिप्रिय माहौल को खराब न करें। जम्मू में इस्लामीकरण के प्रयास बर्दाश्त नहीं होंगे। जम्मू, कश्मीर की कॉलोनी की तरह नहीं चल सकता। मुस्लिम सांप्रदायिक तत्वों के इशारे पर यहां उनका एजेंडा लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल, दरिया और पहाड़ हमारे हैं। इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप या फिर प्रशासनिक इकाइयां बनाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अंकुर शर्मा ने कहा कि जम्मू भारत का कुरुक्षेत्र है। जेहादियों को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा। जम्मू में आतंकवाद सहन नहीं होगा। गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में मंगलवार को जो घटना हुई, वह ¨नदनीय है। कुछ इस्लामिक ताकतें चाहती हैं कि जम्मू को अशांत किया जाए।