Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : पेट्राेल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं के दाम में हो रही बढ़ोतरी पर पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन

किसान युवा सब परेशान हैं। भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। लोगों को चाहिए कि वे भाजपा को सबक सिखा दें। हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से भाजपा की हार हुई है उससे लगता है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 12:41 PM (IST)
Jammu Kashmir : पेट्राेल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं के दाम में हो रही बढ़ोतरी पर पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक हो गई है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : पेट्राेल, डीजल व आवश्यक वस्तुओं के दाम में हो रही बढ़ोतरी के मुद्दे पर पैंथर्स पार्टी ने आज मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर लहराते हुए प्रेस क्लब जम्मू के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम के अलावा खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ गए हैं। खाद्य तेल, रेत , सरिया, सीमेंट, एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ाेतरी हो गई है।

हर्षदेव सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों के साथ किए गए वायदे पूरे करने में नाकाम रही है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा को पेट्रोल साठ रुपये लीटर महंगा लगता था। एलपीजी सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपये महंगा लगता था। हमारी रियासत का दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक हो गई है।

अस्थायी कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। किसान, युवा सब परेशान हैं। भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। लोगों को चाहिए कि वे भाजपा को सबक सिखा दें। हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से भाजपा की हार हुई है उससे लगता है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करके जल्द विधानसभा के चुनाव करवाए जाएं।

बताते चले कि इस समय कांग्रेस का भी महंगाई के मुद्दे पर जन जागरण अभियान चल रहा है। पार्टी का देशव्यापी अभियान पंद्रह दिन तक चलेगा। इसके तहत रैलियां आयोजित की जा रही है। जिला व तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.