आज बंद रहेगी नरवाल मंडी
जम्मू शनिवार से दो दिन के लिए नरवाल फल व सब्जी मंडी बंद रहेगी। नरवाल फ्रूट एंड वेजिटेबल
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 06:08 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:08 AM (IST)
जम्मू: शनिवार से दो दिन के लिए नरवाल फल व सब्जी मंडी बंद रहेगी। नरवाल फ्रूट एंड वेजिटेबल मंडी एसोसिएशन के वर्किंग ग्रुप के सदस्य नितिन जैन ने बताया कि मंडी के सदस्यों ने शनिवार को अवकाश रखा है। हर साल गर्मी के इन दिनों में एक दो दिन मंडी कारोबार के लिए बंद रहती है। इस दौरान व्यापारी लोग घूमने के लिए भी जाया करते हैं। इस बार भी यह व्यापारी नियमों को अपनाते हुए आसपास के पर्यटन स्थलों पर जाने की सोच रहे हैं। वहीं, हार्टीकल्चर मार्केटिग एंड प्लानिग के उपनिदेशक दिग्विजय गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिन मंडी बंद रहने पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें