नारद जयंती पर अंजलि शर्मा, राजू केरणी, कौशल व संजय सम्मानित
जागरण संवाददाता, जम्मू : आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर राज्य के वरिष्ठ पत्रकार राजू केर
जागरण संवाददाता, जम्मू : आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर राज्य के वरिष्ठ पत्रकार राजू केरणी, निदेशक रेडियो कश्मीर जम्मू अंजलि शर्मा, युवा पत्रकार कौशल शर्मा, फोटो पत्रकार संजय गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुरू में सूचना विभाग के फोटोग्राफर सूरम ¨सह व फोटो पत्रकार प्रेम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
केएल सहगल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने पत्रकारों के कार्य को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए कोई दिन नहीं मनाया जाता। नारद जयंती ही पत्रकार दिवस हो सकता है। देवर्षि नारद के जीवन और कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन पत्रकारों के गौरव का दिन है। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में 13 सौ पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। मीडिया समाज का दर्पण है। हर पत्रकार का उद्देश्य जन कल्याण होना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। नारद के गुणों को आत्मसात करने से ही समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने व्यस्त जीवन के बावजूद 13 ग्रंथ रचे।
मुख्यवक्ता पूर्व केंद्र निदेशक आकाशवाणी, जालंधर शमींद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारों को कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खासकर इमरजेंसी के दौरान पत्रकारों के लिए सबसे ज्यादा परेशान किया गया। उसके बावजूद पत्रकारों ने सफलतापूर्वक अपना दायित्व संभाला। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को उन्होंने समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भारतीय जीवन मूल्यों, संस्कृति, परंपरा, मर्यादाओं को मिटाने के लिए बडे़ स्तर पर प्रयास हो रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र शर्मा ने आज के समय में पत्रकारिता की चुनौतियों और बदलाव की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि टीआरपी के चक्कर में पत्रकार अपना दायित्व भूल रहे हैं। इससे पत्रकारों की छवि प्रभावित हो रही है। यह ¨चता का विषय है। मंच संचालन एवं धन्यवाद डॉ. विवेक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का आयोजन त्रिकुटा संवाद केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव गुप्ता की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकार एवं ¨चतक मौजूद थे।