Move to Jagran APP

छन्नी रामा में अवैध तरीके से बनाई जा रही छह दुकानों को नगर निगम ने गिराया

निगम आयुक्त ने बताया कि इन दुकानों को निर्माण आर्म्ड पुलिस कार्यालय के साथ करवाया जा रहा था जो पूरी तरह से अवैध थीं। दुकानों का नक्शा तक पास नहीं करवाया गया था। इस अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद निगम का दस्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 07:50 PM (IST)
छन्नी रामा में अवैध तरीके से बनाई जा रही छह दुकानों को नगर निगम ने गिराया
निगम आयुक्त अवनी लवासा का कहना है कि निगम किसी भी किस्म के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करता है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम ने शहर के छन्नी रामा इलाके में अवैध तरीके से बनाई जा रही छह दुकानों को गिरा दिया है। इन दुकानों का निर्माण रिजवान अली निवासी छन्नी रामा करवा रहा था, जबकि निगम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों को गिरा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त अवनी लवासा ने बताया कि इन दुकानों को निर्माण आर्म्ड पुलिस कार्यालय के साथ करवाया जा रहा था जो पूरी तरह से अवैध थीं। दुकानों का नक्शा तक पास नहीं करवाया गया था। इस अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद निगम का दस्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और वहां निर्माणाधीन दुकानों को गिरा दिया।

loksabha election banner

वहीं निगम आयुक्त अवनी लवासा का कहना है कि निगम किसी भी किस्म के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करता है। नगर निगम मास्टर प्लान 2032 कके तहत निर्माण कार्यों की मंजूरी देता है और इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे निर्माण से पहले नक्शा पास करवाएं और तय नक्शे के आधार पर ही निर्माण करवाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगोें के नक्शों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि पहले भी कई बार नगर निगम की कमिश्नर ने शहरवासियों को चेतावनी दे चुकी हैं कि किसी भी तरह का निर्माण करने से पहले अनुमति जरूर लें। इस चेतावनी के बावजूद शहर के हर इलाके में आए दिन निर्माण कार्य चल रहे होते हैं। अगर किसी ने शिकायत की तो कार्रवाई होती है, अन्यथा लोग अपनी मर्जी से निर्माण करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.