बदलने लगा मौसम का मिजाज, बारिश होते ही ठंड देगी दस्तक
जागरण संवाददाता, जम्मू : धीरे-धीरे मौसम के मिजाज बदलना लगा है। सुबह पहले पहर मौसम सुहावना ह
जागरण संवाददाता, जम्मू : धीरे-धीरे मौसम के मिजाज बदलना लगा है। सुबह पहले पहर मौसम सुहावना होने लगा है, वहीं, दोपहर को अभी उमस और चुभने वाली गर्मी परेशान कर रही है। जिस तरह मौसम के मिजाज बने हुए हैं, उसे देखते हुए लगने लगा है कि अच्छी बारिश होते ही ठंड दस्तक देने लगेगी।
बुधवार सुबह अचानक हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन हवा बादल ले उड़ी। दोपहर को चुभने वाली गर्मी ने परेशान किया। शाम को एक बार फिर हल्के बादल छाने लगे। दिन में जम्मू का अधिकतम तापमान 32.8, न्यूनतम 24 डिग्री रहा। श्रीनगर का अधिकतम 31.5, न्यूनतम 15 डिग्री रहा। गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम 8.6, लेह का अधिकतम 21.8, न्यूनतम 10.0 डिग्री रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र ¨सह ने बताया कि मौसम बदलने लगा है। अच्छी बारिश होते ही न्यूनतम तापमान गिरने लगेगा। जल्द बारिश की भी संभावना है।