Move to Jagran APP

DDC Election: डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में जम्मू में 70 फीसद से ज्यादा मतदान

ब्लॉक में पंचायतों में खाली हुई सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान हुआ। इसमें से खाली पड़ी पंच की तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। पंच की दो सीटें विजयपुर के सुचानी में खाली थीं जबकि एक सीट धमोर पंचायत के जोगपुर में थी।

By Edited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 07:16 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 07:23 AM (IST)
DDC Election: डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में जम्मू में 70 फीसद से ज्यादा मतदान
क्षेत्र में कुल 69.84 फीसद मतदान हुआ।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जिला विकास परिषद के तीसरे चरण के चुनाव में शुक्रवार को जम्मू की दो सीटों, भलवाल व मढ़ में 70 फीसद से अधिक मतदान हुआ। इन दोनों सीटों पर करीब एक लाख मतदाता थे, जिन्होंने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाले। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे आरंभ हुई।

loksabha election banner

सुबह से ही लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर दो बजे मतदान संपन्न होने तक क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों में लोगों की कतारें देखी गई। मढ़ क्षेत्र में कुल 57,724 मतदाता थे। इनमें 29,691 पुरुष व 28,033 महिलाएं शामिल थी। इनमें से कुल 40,953 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इनमें 21,861 पुरुष व 19,092 महिलाएं शामिल रही। क्षेत्र में 70.95 फीसद मतदान दर्ज हुआ।

क्षेत्र में 69.84 फीसद लोगों ने डाले वोट : भलवाल सीट पर शुक्रवार को 33,871 मतदाताओं ने जिला विकास परिषद के चुनाव में हिस्सा लेते हुए अपने प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान किया। भलवाल में कुल 48,500 मतदाता थे। इनमें 25,304 पुरुष व 23,196 महिलाएं शामिल रही। इनमें से 18,155 पुरुषों व 15,716 महिलाओं ने वोट डाले। क्षेत्र में कुल 69.84 फीसद मतदान हुआ।

पंच की तीन खाली सीटों पर भाजपा का कब्जा: ब्लॉक में पंचायतों में खाली हुई सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान हुआ। इसमें से खाली पड़ी पंच की तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। पंच की दो सीटें विजयपुर के सुचानी में खाली थीं, जबकि एक सीट धमोर पंचायत के जोगपुर में थी। भाजपा कार्यकर्ताओं में इससे खुशी की लहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.