Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Monsoon 2022: जम्मू में इस दिन मानसून देने वाला है दस्तक, जानिए आइएमडी ने बताया कब होगी वर्षा

Jammu Kashmir Monsoon 2022 मानसून का आगाज काफी अच्छी वर्षा के साथ होने वाला है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन और रात के तापमान में भी बढ़ाेतरी हुई है। रात का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 07:49 PM (IST)
Jammu Kashmir Monsoon 2022: जम्मू में इस दिन मानसून देने वाला है दस्तक, जानिए आइएमडी ने बताया कब होगी वर्षा
Jammu Kashmir Monsoon 2022: अभी से हवा के दबाव को देखते हुए लगने लगा है कि जल्द वर्षा होगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : चिलचिलाती धूप के बीच बढ़ती उमस परेशान करने लगी है। पसीने छुड़ाने वाली इस गर्मी का सिलसिला शुरू हुए बेशक अभी कुछ दिन ही हुए लेकिन अभी से इतनी ज्यादा उमस बेहाल करने लगी है। सुबह से ही उमस के चलते पसीने छूटने लगते हैं।

loksabha election banner

रात के समय भी बिजली बंद होते ही उमस नींद उड़ा रही है। हर कोई उमस भरी गर्मी के बीच वर्षा के इंतजार में है। तापमान अभी सामान्य के आसपास ही चल रहा है। बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए जल्द वर्षा की उम्मीदें लगाई जा रही है लेकिन शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह के अनुसार अगले 24 घंटों में मानसून के जम्मू में पहुंचने के आसार हैं। अभी से हवा के दबाव को देखते हुए लगने लगा है कि जल्द वर्षा होगी।

मौसम विशेषज्ञ महेंद्र सिंह अनुसार उमस भरी गर्मी के बाद 29 जून देर रात मानसून के जम्मू में पहुंचने के साथ ही मौसम हल्का राहत भरा होगा। मानसून का आगाज काफी अच्छी वर्षा के साथ होने वाला है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिन और रात के तापमान में भी बढ़ाेतरी हुई है। रात का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना तापमान:

जगह अधिकतम न्यूनतम

श्रीनगर 33.2 19.0

काजीगुंड 32.0 15.8

पहलगाम 28.2 13.2

कुपवाड़ा 33.5 16.8

गुलमर्ग 23.2 12.0

जम्मू 39.6 29.9

कटड़ा 35.6 27.0

बटोत 29.2 20.9

भद्रवाह 33.5 19.2

बनिहाल 30.4 20.0

लेह 30.0 12.3

कारगिल 31.0 16.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.