Move to Jagran APP

Amarnath Yatra 2022 : मानसून के आगमन से बढ़ा अमरनाथ श्रद्धालुओं का जोश, मौसम विभाग ने कहा-इस सप्ताह बारिश होती रहेगी

Amarnath Yatra Weather Forecast मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार मानूसन का आगाज हो चुका है और इस सप्ताह बीच-बीच वर्षा होती रहेगी। इससे मौसम अच्छा बना रहेगा लेकिन उमस भी अपना रंग दिखाती रहेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 01:45 PM (IST)
Amarnath Yatra 2022 : मानसून के आगमन से बढ़ा अमरनाथ श्रद्धालुओं का जोश, मौसम विभाग ने कहा-इस सप्ताह बारिश होती रहेगी
कश्मीर में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं है लेकिन मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था वर्षा के बीच रवाना हुआ।यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर प्रसन्नता था कि वर्षा के चलते उनका सफर आरामदायक रहेगा।रात को हुई वर्षा का भी श्रद्धालुओं ने पूरा लुत्फ उठाया।

loksabha election banner

वर्षा के बीच श्रद्धालु रात भर बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते रहे। बहुत से श्रद्धालु इस वर्षा को बाबा बर्फानी का आशीर्वाद मानते रहे। उनका कहना था कि जितनी ज्यादा उमस पिछले दिनों रही है। उसे देखते हुए तो यात्रा के लिए आने की भी हिम्मत नहीं हो पा रही थी।लेकिन वीरवार को जम्मू पहुंचते ही लगा जैसे बाबा के मेहर से मौसम ठीक है।

रात का न्यूतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।रात से जारी हल्की वर्षा के बीच सुबह तक 3.1 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। कटड़ा में 15.0 एमएम वर्षा हुई। भद्रवाह में 3.4 एमएम, बटोत में 7.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार मानूसन का आगाज हो चुका है और इस सप्ताह बीच-बीच वर्षा होती रहेगी। इससे मौसम अच्छा बना रहेगा लेकिन उमस भी अपना रंग दिखाती रहेगी।

बुधवार रात को हुई झमा झम वर्षा के बाद रात के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।जिसका असर दिन पर भी दिखा और तापमान 38.1 डिग्री से गिर कर 31.7 डिग्री तक आ गया।इस मौसम से श्री अमरनाथ श्रद्धालुओं को हल्की राहत मिली।जम्मू में हुई वर्षा के बाद श्रद्धालुओं की यात्रा आराम दायक रही।

बड़ी बात यह है कि बनिहाल क्षेत्र में नाममात्र ही वर्षा हुई जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है।कश्मीर में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं है लेकिन मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे। जब तक यात्रा कश्मीर पहुंचेगी।बादल छा चुके होंगे।यात्रा मार्ग पर भी मौसम अच्छा है। फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं।

कहां कितना तापमान

जगह अधिकतम न्यूनतम

  • श्रीनगर 34.2 23.6
  • काजीगुंड 31.9 21.6
  • पहलगाम 29.2 17.2
  • कुपवाड़ा 34.9 21.1
  • कुकरनाग 30.9 19.1
  • गुलमर्ग 24.2 14.0
  • जम्मू 31.7 24.1
  • कटड़ा 27.4 22.0
  • बटोत 25.4 18.5
  • भद्रवाह 32.7 20.8
  • बनिहाल 28.8 20.0
  • लेह 31.2 13.2
  • कारगिल 33.2 16.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.