Move to Jagran APP

Jammu : भगवती नगर में शुरू हुआ मार्डन गारबेज ट्रांसफर स्टेशन

शुक्रवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा निगम आयुक्त अवनी लवासा कॉरपोरेटर सतपाल करलुपिया व सुच्चा सिंह के साथ इस कचरा स्थानांतरण स्टेशन का शुभारंभ किया।करीब दो माह पहले इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आज पूरा हो गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:18 PM (IST)
Jammu : भगवती नगर में शुरू हुआ मार्डन गारबेज ट्रांसफर स्टेशन
कुछेक दिनों में आधुनिक मशीनरी के साथ कचरे का प्रबंधन शुरू कर दिया जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत जम्मू नगर निगम ने भगवती नगर में आधुनिक कचरा स्थानांतरण स्टेशन की शुरुआत की है। यहां शहर के विभिन्न मुहल्लों से कचरा लाया जाएगा और फिर यहां उसे मशीन में डाला जाएगा, जिसमें कचरा नचोड़ दिया जाएगा और फिर इसके ठिकाने लगाने की कार्यवाही होगी। शुक्रवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, निगम आयुक्त अवनी लवासा, कॉरपोरेटर सतपाल करलुपिया व सुच्चा सिंह के साथ इस कचरा स्थानांतरण स्टेशन का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

करीब दो माह पहले इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो आज पूरा हो गया। हालांकि अभी मशीनरी यहां पहुंचना बाकी है। कुछेक दिनों में आधुनिक मशीनरी के साथ कचरे का प्रबंधन शुरू कर दिया जाएगा। यहां लोगों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में बेहतर सफाई व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉरपोरेटरों और निगम स्टाफ के सहयोग से तीन वर्षों में काफी काम हुए हैं और अब जम्मू स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन में जल्द पर्याप्त मशीनरी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी शहर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि डोर-टू-डोर कचरा उठाकर ला रहे आटो यहां कचरा छोड़ें और इसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में साफ-सुथरा रखने में जम्मू नगर निगम का सहयोग करें। इसके अलावा लोग गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर कर्मचारियों को सौंपे। इस मौके पर एक्सईएन अनिल गुप्ता, एईई नीरज वैद, जेई ईशान वर्मा, भाजपा मंडल प्रधान केशव चोपड़ा, राजेश डोगरा, रीना गुप्ता, बावा कुमार, राहुल मेहरा, सरिता कौल आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.