Move to Jagran APP

गुमराह करने में भाजपा को महारत हासिल : मीर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने कहा है कि झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 10:20 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:20 AM (IST)
गुमराह करने में भाजपा को महारत हासिल : मीर
गुमराह करने में भाजपा को महारत हासिल : मीर

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने कहा है कि झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है। मीर ने कहा कि भाजपा की फूट डालने वाली नीतियों ने देश को मुश्किल में डाल दिया है।

prime article banner

छंब, बिलावर, बसोहली, कालाकोट और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि तरह-तरह के नारे देकर भाजपा लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर समाज को बांट रही है। देश में अविश्वास और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है। मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि एक सौ दिन में काला धन वापस लाने के प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ। लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये डालने के भी वादे किए गए थे। पाक प्रायोजित आतंकवाद पर काबू नहीं पाया जा सका है। मोदी सरकार की पारदर्शिता के दावों की पोल राफेल डील से खुल गई है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर जेट राफेल को इतने महंगे दामों पर क्यों खरीदा जा रहा है।

जम्मू कश्मीर में पूर्व पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने राज्य में असमंजस फैलाया है। लोगों को गुमराह किया गया। सत्ता की खातिर दोनों पार्टियां मिल गई। मौका परस्ती की राजनीति की गई।

कश्मीर में हालात बिगड़ते गए। पूर्व सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री मुलाराम, रमन भल्ला, मुख्य प्रवक्ता र¨वद्र शर्मा, मनमोहन, मनोहर लाल शर्मा, शब्बीर अहमद खान, हरि चिब व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK