Move to Jagran APP

J&K Weather Update: जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, मौसम सामान्य रहने की संभावना

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार रविवार को जम्मू में मौसम साफ रहेंगे। 2-3 दिसंबर से हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। वहीं कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेह कारगिल में आंशिक बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 11:56 AM (IST)
J&K Weather Update: जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, मौसम सामान्य रहने की संभावना
2-3 दिसंबर से हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। वहीं कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है तो जम्मू संभाग में जम्मू, कठुआ, सांबा को छोड़ पूरे जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान 10.00 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

loksabha election banner

जम्मू में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप खिली हुई है। जिसके चलते दिन में अधिकतम तापमान सामान्य चल रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दिन में धूप सेकने का तो खूब मजा लिया जा रहा है लेकिन गिरते न्यूनतम तापमान की वजह से रातें बेहाल करने लगी हैं। पूरे जम्मू-कश्मीर में इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार रविवार को जम्मू में मौसम साफ रहेंगे। 2-3 दिसंबर से हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। वहीं कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेह, कारगिल में आंशिक बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे।उसके बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है। इस बीच मौसम सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है।

इस वर्ष अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े हुई बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि के बाद सर्दी ने दस्तक दे दी थी। उसके बाद बीच में मौसम सुधार तो हुआ लेकिन नूयनतम तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। पिछले वर्ष नवंबर 20 के बाद कश्मीर में बर्फबारी के बाद तापमान गिरा था। इस वर्ष नवंबर में अधिकतम समय मौसम शुष्क ही रहा है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 23.5 10.3

कटड़ा 20.5 9.6

बटोत 18.7 4.9

बनिहाल 22.2 1.4

भद्रवाह 19.1 2.8

श्रीनगर 14.7 0.4

गुलमर्ग 8.4 -1.0

पहलगाम 14.3 -1.0

कुपवाड़ा 15.5 -0.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.