Move to Jagran APP

महिला दिवस पर मेगा हस्तकला प्रदर्शनी लगाई

जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएमएम) ने सोमवार को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:50 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:50 AM (IST)
महिला दिवस पर मेगा हस्तकला प्रदर्शनी लगाई
महिला दिवस पर मेगा हस्तकला प्रदर्शनी लगाई

संवाद सहयोगी, बिश्नाह/विजयपुर : जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएमएम) ने सोमवार को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव दियोली में एक मेगा हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया। विमल मुनि कालेज आफएजूकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

loksabha election banner

संभाग स्तरीय कार्यक्रम का विषय 'महिला उदय महिला सशक्तीकरण' था। रुबीना कौसर, मिशन निदेशक जेकेआरएलएम यूएमईईडी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, जबकि अतिरिक्त मिशन निदेशक, जम्मू डिवीजन, शाम लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, मिशन निदेशक ने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी स्टालों का एक दौरा कर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हस्तशिल्प कार्य की सराहना की। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के और अधिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में भलवाल, मढ़ सांबा, विजयपुर और पुरमंडल के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों ने भी भाग लिया। बिश्नाह के स्थानीय लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना की।

विमल मुनि कालेज आफ एजूकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु गुप्ता ने कॉलेज छात्राओं और स्टाफ के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान महिला लीडरशिप विषय पर चर्चा हुई, जिसमें महिलाओं की सामाजिक, संस्कृति और राजनीति उपलब्धियां दर्शायी गयी। कार्यक्रम में छात्राओं ने महिलाओं के देश हित में किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। भारत की महिला प्रधानमंत्री बनी, चांद पर गयी, वैज्ञानिक और विश्व के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों में महिला सबसे अव्वल है और विश्वस्तरीय कोरोना महामारी में भी महिला चिकित्सकों ने बहुत बढि़या कार्य किया है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने कविताओं का पाठ किया और उनमें से कुछ ने चार्ट और पोस्टर के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश को दर्शाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.