Move to Jagran APP

Jammu : जम्मू में पार्टियां बदलने की चली होड़, कई कांग्रेसी शिवसेना के पाले में आए

पार्टी कार्यालय में रखे गए एक कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। शिवसेना में शामिल होने वालों महेंद्र पाल शर्मा व उनके समर्थक शामिल हैं।मनीश साहनी ने इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि शिव सेना का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:40 PM (IST)
Jammu : जम्मू में पार्टियां बदलने की चली होड़, कई कांग्रेसी शिवसेना के पाले में आए
पार्टी कार्यालय में रखे गए एक कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : इन दिनों जम्मू में पार्टियां बदलने का दौर चल रहा है। बड़े-बड़े दिग्गजों ने पार्टियां बदली हैं। कार्यकर्ता भी इसी दौड़ में हैं। रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शिव सेना ठाकरे में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय में रखे गए एक कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। शिवसेना में शामिल होने वालों महेंद्र पाल शर्मा व उनके समर्थक शामिल हैं। शिवसेना ठाकरे की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रधान मनी साहनी की उपस्थित में तकरीबन तीन दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिव सेना का दामन थाम लिया।

prime article banner

मनीश साहनी ने इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि शिव सेना का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में शिव सेना हर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकेगी। उन्होंने पार्टी में आए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचें और लोगों की परेशानियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की दिक्कतों को दूर करने में विफल साबित हुई है। आज लोग परेशान हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नही मिल रही। इसलिए कार्यकर्ताओं काे चाहिए कि वे दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों की परेशानियों को उजागर करें।

इस मौके पर शिव सेना जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, अध्यक्ष कामगर विंग राज सिंह, बख्शी ने भी अपने विचार रखे। पार्टी में शामिल होने वालों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पार्टी में शामिल हुए महेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि शिवसेना कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का मन बनाया। यह पार्टी हमेशा जनता की सेवा करने व जन मुद्दों को उठाने के लिए आगे रही है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में दीपक सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, तरूण, प्रदीप चौधरी, राम चौधरी, राकेश कुमार, पूर्ण चंद, भारत भूषण शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.