Move to Jagran APP

Kartik Purnima पर कई देवस्थान पर लगी मेल, कुलदेव स्थान पर टेका माथा

इस बार मेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम सावधानियां बरती गई। कई बिरादरियों ने पहले ही घोषणा की थी कि मेल में सिर्फ वही सदस्य आएं जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिए हों।आरएसपुरा में भी विभिन्न बिरादरियों की मेल कुल देवता की स्मृति में देवस्थानों पर आयोजित हुई।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 04:36 PM (IST)
Kartik Purnima पर कई देवस्थान पर लगी मेल, कुलदेव स्थान पर टेका माथा
बिरादरियों के लोगों ने अपने-अपने कुलदेवता के स्थान पर एकत्रित होकर माथा टेका।

जम्मू, जेएनएन : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को जम्मू के आसपास के इलाकों में कई जगहों पर विभिन्न बिरादरियों की मेल आयोजित हुई। इस मौके पर बिरादरियों के लोगों ने अपने-अपने कुलदेवता के स्थान पर एकत्रित होकर माथा टेका। इस दौरान हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार मेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम सावधानियां बरती गई। कई बिरादरियों ने पहले ही घोषणा की थी कि मेल में सिर्फ वही सदस्य आएं, जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिए हों।

loksabha election banner

उपजिला आरएसपुरा में भी विभिन्न बिरादरियों की मेल कुल देवता की स्मृति में देवस्थानों पर आयोजित हुई। लोगों ने अपने-अपने कुलदेवों की पूजा-अर्चना की और खुशहाली और समृद्धि की मन्नत मांगी। कार्तिक पूर्णिमा के सुअवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत हवन और यज्ञ के साथ की गई। दोपहर के बाद भंडारे का भी आयोजन रखा गया। बिरादरी के देव स्थानों पर मेल में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों के लोग पहुंचे थे। नवविवाहितों ने भी देव स्थानों पर पूजा-अर्चना की। देव स्थान पर माथा टेक लोगों ने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कस्बे के वार्ड नंबर दस फवा बिरादरी देव स्थान पर वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देव स्थान पर माथा टेकने के लिए लगी रही। बिरादरी चेयरमैन बृज लाल गुप्ता अगुवाई में मेल आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। दबलैड़ मुख्य सड़क मार्ग पर सिथत कुकल कपूर बिरादारी की मेल भी प्रधान आशुतोष कपूर की देखरेख में आयोजित हुई। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर ढ़ोए, मजोत्रा, संधू, लंगहे, बजाला, चन्न, अबरोल, मिनियां, हीर, वैद्य बिरादरियों की मेल आयोजित हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.