Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जरूरतमंदों की मदद करने पर इंस्पेक्टर सोहन सिंह को सराहा

कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों के पेट भरने के साथ मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जान बचाने और बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में सहयोग देने वाले पुलिस इंस्पेक्टर सोहन सिंह की प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 03:55 PM (IST)
Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जरूरतमंदों की मदद करने पर इंस्पेक्टर सोहन सिंह को सराहा
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए उन्होंने मुसीबत की इस घड़ी में लोगों का भरपूर सहयोग दिया।

जम्मू, दिनेश महाजन। कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों के पेट भरने के साथ मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जान बचाने और बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में सहयोग देने वाले पुलिस इंस्पेक्टर सोहन सिंह की प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की है।

loksabha election banner

रेडियो टॉक शो आवाम की आवाज में इंस्पेक्टर सोहन सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें सही कोरोना योद्धा घोषित किया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस्पेक्टर सोहन सिंह ने बीते वर्ष कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सहायता की। जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए उन्होंने मुसीबत की इस घड़ी में लोगों का भरपूर सहयोग दिया।

बीते वर्ष कोरोना संक्रमण जब चरम पर था तो उस दौरान इंस्पेक्टर सोहन सिंह सतवारी थानातंर्गत गाड़ीगढ़ चौकी प्रभारी में तैनात थे। उस समय वह रोजाना 800 से 1000 प्रवासी श्रमिक और जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनवाते थे। इसके अलावा बच्चों में पुस्तकें और पढ़ाई का जरूरी सामान उपलब्ध करवाने के साथ उनकी शिक्षा को जारी रखने के लिए अपनी सेवाएं देते थे। इतना ही नहीं कोरोनाकाल में मानसिक रूप से बीमार बंगाल के एक नागरिक मोहम्मद असदुद्दीन जिसकी दाहिनी टांग में गैंग्रीन हो गया था और उसे काटने की नौबत आ गई थी।

सोहन सिंह ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर बंगाल के इस नागरिक की जान बचाई थी

सोहन सिंह ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर बंगाल के इस नागरिक की जान बचाई थी। उपचार करवाने के बाद उक्त व्यक्ति को सोहन सिंह ने वापस उसके घर बंगाल वापिस भेजा था। उप राज्यपाल द्वारा इंस्पेक्टर सोहन सिंह की प्रशंसा करने पर वह खुद पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सोहन सिंह का कहना है कि उन्होंने जो भी किया वह इंसानियत के नाते किया। आपदा की घड़ी में सब को एक दूसरे का सहयोग देना चाहिए। उपराज्यपाल द्वारा सोहन सिंह के काम की प्रशंसा करने पर उसने उप राज्यपाल का धन्यवाद किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.