Move to Jagran APP

Lockdown in J&K: पूरे जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन, बारामूला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन में आज शामिल हुए सांबा राजौरी पुंछ डोडा रामबन किश्तवाड़ शोपियां बांडीपोरा और कुपवाड़ा जिले हैं। लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जा रही है। 11 जिलों में लॉकडाउन का असर पूरी तरह से दिखाई दिया। शहरों के मुख्य बाजारों चौकों में सन्नाटा पसरा रहा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 08:12 PM (IST)
Lockdown in J&K: पूरे जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन, बारामूला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पूरे जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन 3 मई सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। कोरोना की रोकथाम के लिए उपराज्यपाल प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। अब पूरे जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन लागू हो गया है। जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में 29 अप्रैल गत वीरवार शाम 7 बजे से लॉकडाउन लागू किया गया था। जम्मू कश्मीर में कुल 20 जिले हैं। कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए शेष बचे 9 जिलों में भी आज शुक्रवार शाम 7 बजे लॉकडाउन हो गया। पूरे जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन 3 मई सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगा।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन में आज शामिल हुए सांबा, राजौरी, पुंछ, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, शोपियां, बांडीपोरा और कुपवाड़ा जिले हैं। लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जा रही है। 11 जिलों में पहले दिन में लॉकडाउन का असर पूरी तरह से दिखाई दिया। शहरों के मुख्य बाजारों, चौकों में सन्नाटा पसरा रहा। गैर जरूरी काम के लिए किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

श्रीनगर, जम्मू, ऊधमपुर, कठुआ सहित सभी शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन नजर आया। पुलिस ने कई जगहों पर तारबंदी करके सड़कों व गलियों को बंद किया है। मुख्य नाकों पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है ताकि लोग बिना वजह घरों से बाहर न निकले। आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखा गया है। जम्मू सहित अन्य जिलों में सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक चार घंटे के लिए करियाना, दूध, सब्जी की दुकानें खुली रही और लोगों ने आवश्यक खरीदारी की। अलबत्ता केमिस्ट शॉप, टेस्टिंग लैब पूरा दिन खुली रही। दवाइयां व अस्पताल जाने के लिए लोग घरों से निकले।

सभी बैंकों की शाखाएं सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक खुली रही। एटीएम भी खुले रहे। कुछ लोग बैंकों की शाखाओं में अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचे। प्रशासन और पुलिस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सख्ती बरत रहा है। बारामुला में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें दुकानदार भी शामिल है जो नियमों का उल्लंघन कर के दुकानें खोल रहे थे। पुलिस ने सभी से सहयोग मांगा है। वहीं श्रीनगर जिला प्रशासन ने जिला में 7 और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.