Move to Jagran APP

LIVE J&K DDC Chunav Results 2020: जम्‍मू, सांबा, कठुआ और ऊधमपुर में भाजपा ने किया सबका सफाया

प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 240 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक भाजपा सबसे अधिक 74 सीट जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है जबकि नेशनल कांफ्रेंस 65 निर्दलीय 47 पीडीपी 26 कांग्रेस 25 सीट कामयाब रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 07:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 03:30 AM (IST)
LIVE J&K DDC Chunav Results 2020: जम्‍मू, सांबा, कठुआ और ऊधमपुर में भाजपा ने किया सबका सफाया
जीत के बाद सबसे पहले संत बाल जोगेश्वर दास महाराज से मिली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रीता शर्मा।

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावी परिणामों में पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन लगातार बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 280 सीटों में से रात दो बजे तक 270 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। अभी दस सीटों के परिणाम आने बाकी हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक भाजपा सबसे अधिक 74 सीट जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है जबकि नेशनल कांफ्रेंस 65, निर्दलीय 48, पीडीपी 26, कांग्रेस 24, जेके अपनी पार्टी 12, जेके पीपुल्‍स कांफ्रेंस आठ, माकपा 5, जेकेपीएम 3, जेकेएनपीपी को 2 और पीडीएफ व बीएसपी एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही है। जम्‍मू और आसपास के जिलों में भाजपा एक तरह से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रही। ऊधमपुर, सांबा और कठुआ जिलों में कोई भी पार्टी सामने टिकती नहीं दिखी। प्रदेश में प्राप्‍त कुल वोट के आधार पर भी भाजपा सभी दलों पर भारी पड़ती दिखी। जम्‍मू की मढ़ सीट पर परिणाम तड़के तीन बजे के आसपास जाकर घोषित हुआ। यहां निर्दलीय प्रत्‍याशी ने कड़े मुकाबले में भाजपा से जीत छीन ली। सुचेतगढ़ सीट का मुकाबला इसके बावजूद जारी था। यहां भी भाजपा प्रत्‍याशी और निर्दलीय के बीच उठापटक जारी थी।

loksabha election banner

LIVE Jammu Kashmir DDC Poll Results 2020...

पार्टी का नाम सीटें जीती कुल मतदान

  • भाजपा              74             487364
  • नेशनल कांफ्रेंस   65             269703
  • निर्दलीय            48             158451
  • पीडीपी             26               45210
  • कांग्रेस              25             130340
  • जेकेएपी            12               38147
  • जेकेपीसी            8               43274
  • सीपीआइएम       5                  6407
  • जेकेपीएम          3                   6754
  • पैंथर्स पार्टी         2                 12137
  • पीडीएफ           2                  7273
  • बीएसपी            1                  7397

08.15 बजे- शेरपथरी

विजेता : पीडीपी के बिलाल अहमद

गुंड ए

विजेता : जेकेएनसी की हकीमा

वकूरा ए

विजेता : नेशनल कांफ्रेंस की जाहिदा हमीद

गांदरबल ए

विजेता : पीडीपी की रोजी जान

सफापोरासफापोरा

विजेता : निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रशीद भट्ट

08.10 बजे - लार ए

विजेता : निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद राथर

लार बी

विजेता : नेशनल कांफ्रेंस के नुजहत इशफाक

कंगन ए

विजेता : पीडीपी की तस्लीमा आदिल

कंगन बी

विजेता : नेशनल कांफ्रेंस के मियां गुलजार

07.28 बजे - कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री ताज मोहियुद्दीन ने उड़ी के परांपीला सीट जीती।

07.25 बजे - ऊधमपुर की रामनगर-1 से भाजपा उम्मीदवार मूल राज विजयी, भाजपा से अलग हुए चिनैनी के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत के बेटे विनोद कुमार भगत को 1952 वोटों से हराया

07.01 बजे - वेरीनाग ब्लाक से निर्दलीय उम्मीदवर शाहबाज पीर जीते।

07.00 बजे - हिल्लर लारकीपोरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शब्बीर डार जीते।

06.19 बजे - पूर्व वित्त मंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग की बीवी सफीना बेग वगूरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीती।

06.06 बजे - नरवा सीट से पीएजीडी की उम्मीदवार रजिया हसन ने अपनी पार्टी की बिस्मा को 610 वोट के अंतर से हराया। रजिया हसन को 2943 वोट और बिस्मा को 2333 वोट मिले।

06.02 बजे - बारामूला से पीएजीडी के उम्मीदवार एडवोकेट कुरत उल बशीर जीते।

06.00 बजे - सुम्बल से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार गुलाम नबी अम्बार जीते।

05.11 बजे - जिला जम्मू से भाजपा उम्मीदवार सुरेश शर्मा पहले विजयी घोषित हुए। उन्होंने मेरा मांदरियां से चुनाव लड़ा था। विजयी घोषित होने पर रिट्रनिंग अधिकारी ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया।

05.03 बजे - प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 247 के रुझान आए हैं। पीएजीडी 40 सीटों, भाजपा 11 सीटों पर, कांग्रेस 7, अपनी पार्टी ने 5 सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 19 सीट जीती हैं।

04.34 बजे - कांग्रेस के राज्य प्रधान जीए मीर को बड़ा झटका। उनका बेटा नसीर अहमद मीर जो वेरीनाग से जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ रहा था, अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार पीर शहबाज अहमद से हार गया। मीर ने 4095 वोट हासिल किए जबकि शहबाज ने 4734 वोट लिए। वहीं कांग्रेस के सोपोर से पूर्व विधायक व डिप्टी प्रधान हाजी अब्दुल रशीद डार के बेटे शहजान डार ने जैनगीर ब्लाक से जीत हासिल की है।

04.24 बजे - जिला रियासी के पौनी ब्लाक से भाजपा की ओर से चुनाव में उतरी रीटा शर्मा ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जिला विकास परिषद की सीट जीत ली है। 

04.14 बजे - जिला किश्तवाड़ के तारीगाम इलाके से जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ रहे ओम प्रकाश विजयी घोषित हुए हैं। उनकी जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ता ने ढोल पर नाचकर मनाया।

03.59 बजे - देविंदर सिंह मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार पीडीपी की युवा इकाई के प्रधान वाहिद उर रहमान पारा पुलवामा-ए निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। पारा को 1322 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार  सज्जाद अहमद रैना को 314 वोट मिले।

03.33 बजे -  पैंथर्स पार्टी को ऊधमपुर में ही बड़े झटके लगते दिख रहे हैं। 10 में से मात्र दो सीटों पर पैंथर्स आगे चल रही है। भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सांबा जिले की 14 में से 12 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। एक पर नेशनल कांफ्रेंस और एक पर निर्दलीय आगे है।

03.07 बजे - जम्मू-कश्मीर की जिला विकास परिषद की 280 सीटों में से 217 के सामने आ रहे रुझान के अनुसार पीएजीडी 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि 10 सीटों पर उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बना दी है। वहीं भाजपा 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की झोली में भी अब 4 सीटें आ चुकी हैं। कांग्रेस 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि एक जीत पर उनकी जीत पक्की हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तीन सीटें वे जीत चुकी है। इसके अलावा अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवार 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि 11 सीटें वे जीत चुकी है।

02.48 बजे - कश्मीर में भाजपा अब मजबूती की ओर जाती नजर आ रही है। एक के बाद एक भाजपा उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित बना रहे हैं। जिला पुलवामा के काकापोरा-2 से चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार मिन्हा लतीफ ने 364 वोट हासिल कर अपनी जीत को सुनिश्चित बनाया। उनका मुकाबला पीडीपी की रूकेया बानो के साथ था। उन्हें 350 वोट मिले।

02.22 बजे - कश्मीर में भाजपा ने दूसरी सीट पर भी कब्जा जमा लिया है। यह सीट उन्होंने जिला बांडीपोर के तुलेल इलाके से जीती है। उनकी पार्टी के उम्मीदवार एजाज अहमद खान ने 1792 वोट हासिल किए जबकि उनके मुकाबले में खड़े निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल समद लोन ने 920 वोट हासिल किए।

02.06 बजे - किश्तवाड़ के वाडवन क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार अब्दुल रजाक 501 वोट लेकर जिला विकास परिषद के चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदि JKAP के मोहम्मद रमजान अहेंगर को हराया। अहेंगर 300 वोट लेने में सफल रहे। अब्दुल रजाक नेशनल कांफ्रेंस से जुडे़ रहे हैं लेकिन समय पर मेंडेट न मिलने के कारण उन्हें बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ना पड़ा। प्रचार के दौरान अब्दुल रजाक को नेशनल कांफ्रेंस का पूरा समर्थन मिला। उनकी जीत पर भी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता खुशियां मनाते दिखे।

01.50 बजे - कश्मीर में अभी तक आए चुनावी रुझान में 14 सीटों के परिणाम सामने आए गए हैं। इनमें श्रीनगर-1 की सीट निर्दलीय उम्मीदवार बिलाल भट, श्रीनगर-2 की सीट जेकेपीएम की अफरोजा, श्रीनगर-3 की सीट अपनी पार्टी के मलिक आफताब, हरवन-1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शइस्ता, हरवन-2 पर निर्दलीय उम्मीदवार अली, हरवन-3 पर नेकां के कैसर अहमद, हरवन-4 पर निर्दलीय उम्मीदवार रिजवाना, हरवन 5 पर अपनी पार्टी के शब्बीर अहमद जबकि हरवन-6 पर मोहम्मद शब्बान ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कश्मीर के ही कमरवारी-1 और कमरवारी-2 पर दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमाया है। क्रमश इनका नाम जमीला बेगम और मोहम्मद यासीन है। खानमोह-1 पर अपनी पार्टी उम्मीदवार शमीमा, खानमोह-2 पर भाजपा के एजाज अहमद जबकि खानमोह-3 पर पीडीपी के मंजूर भट विजयी हुए हैं।

01.25 बजे - बलहामा श्रीनगर की सीट जीतने के बाद भाजपा उम्मीदवार एजाज हुसैन ने कहा कि यह मोदी जी की नीतियों की जीत है। जनता ने प्रोपोगंडा को नकार दिया है। वे विकास की नीतियों पर आगे बढ़ना चाहते हैं। यह जीत साबित करती है कि आने वाले समय में भाजपा विकास की राह पर और तेजी से आगे बढ़ेगी।

01.09 बजे - जम्मू-कश्मीर की जिला विकास परिषद की 280 सीटों में से 223 सीटों पर सामने आए रुझान में भाजपा 66 सीट पर, पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 62 सीट, कांग्रेस 25 जबकि अन्य दल व निर्दलीय उम्मीदवार 70 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

12.55 बजे - कश्मीर घाटी में भाजपा ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। जिला विकास परिषद के चुनाव में भाजपा की ओर से बलहामा श्रीनगर से चुनावी मैदान में उतरे एजाज हुसैन ने अपनी विजय दर्ज की है।

12.19 बजे -  रामनगर की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे प्रतिष्ठित मुकाबला जेकेएनपीपी के चेयरमैन पूर्व मंत्री हर्ष देव की धर्म पत्नी मंजू सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक आरएस पठानिया की धर्म पत्नी जूही सिंह के बीच माना जा रहा है। हर किसी की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। पहले दौर की मतगणना में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं।

12.10 बजे - कश्मीर में जिला विकास परिषद की दूसरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना कब्जा जमाया है। आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्रीनगर से चुनाव लड़ रही शाइस्ता असलम विजम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावी परिणामों में पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन लगातार बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 224 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। अभी तक भाजपा सबसे अधिक 61 सीट जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है जबकि भाजपा 61, नेशनल कांफ्रेंस 53, निर्दलीय 39, पीडीपी 25, कांग्रेस 20, जेकेएपी 9, जेकेपीसी 6, सीपीआइएम 5, जेकेपीएम 3, पीडीएफ, बीएसपी और जेकेएनपीपी एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही है।जय घोषित हुई हैं।

12.05 बजे - पहले दौर की मतगणना के बाद ऊधमुपर-2 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लाल चंद 159 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 528 जबकि जम्मू-कश्मर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार को 369 वोट मिले हैं।

11.55 बजे - जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद की 280 सीटों में से 109 सीटों पर पीएजीडी 34 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि पार्टी ने एक सीट पर अपनी जीत दर्ज भी करा ली है। इसी तरह भाजपा 38 सीटों, कांग्रेस 11 सीटों, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी 5 जबकि अन्य निर्दलीय उम्मीदवार व दल 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

11.50 बजे - बारामुला हल्के में पहले राउंड में आजाद प्रत्याशी सफीना बेग 467 वोट लेकर आगे चल रही हैं। जबकि अपनी पार्टी के नशरीना फिरदौज 474 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। इसी तरह नेशनल कांफ्रेंस प्रत्याशी शहीना बेगम 419 व आजाद प्रत्याशी रेहमा 71 वोट प्राप्त किए हैं।

11.26 बजे - कांग्रेस उम्मीदवार के जम्मू संभाग से पहली जीत दर्ज करने के बाद पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन की नेकां से उम्मीदवार शोपियां विधानसभा क्षेत्र के कापरीन से महमूदा निसार ने पहली सीट पर कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा पीएजीडी कश्मीर में 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

11.21 बजे - जिला किश्तवाड़ में मतगणना शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक कहीं से भी कोई रुझान सामने नहीं आया है। जिला किश्तवाड़ का इलाका दूरदराज और पहाड़ी होने के कारण यहां छह जगहों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें माडवा बाडवान, दक्षिण, पाडर, छात्रु, डिग्री कालेज किश्तवाड़ और केंद्रीय विश्वविद्यालय किश्तवाड़ शामिल है। मीडिया को भी मतगणना केंद्रों से दूर रखा गया है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

10.51 बजे - डीडीसी चुनाव के साथ कठुआ नगर परिषद के दो वार्डों में हुए उपचुनावों में भाजपा के अनिरूद्ध शर्मा ने वार्ड 7 से विजय हासिल की है। वार्ड नंबर 2 में पूर्व सांसद लाल सिंह के छोटे भाई राजेंद्र सिंह बब्बी ने भाजपा भाजपा को हराकर विजय हासिल की है।

10.31 बजे -  शुरूआती रूझान में कश्मीर में पीएजीडी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पीपुल्स एलायंस की तरफ से कश्मीर के चुनावी मैदानी में उतरे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अभी तक पीएजीडी 11 सीटों पर, भाजपा 7 सीटों, कांग्रेस 2, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी 2 जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

10.25 बजे -  जम्मू पॉलिटेक्निक कालेज में कर्मचारियों ने मतपेटियां खोलने के बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी है। डीडीसी प्रत्याशी समेत अन्य कार्यकर्ता केंद्र पहुंच गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

10.21 बजे - रियासी नगर पॉलिका वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी रिपी दुबे ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की संतोष कुमारी को 3 वोट से हरा दिया है।

9.50 बजे - कश्मीर से वोटो की गिनती के रूझान आने लगे हैं। यहां एसकेआइसीसी में जारी वोटों की गिनती के पहले चरण में पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 8 सीटों पर, भाजपा चार सीटों पर, कांग्रेस एक सीट, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी 2 जबकि अन्य सीटों पर 3 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

8.40 बजे - मतदान केंद्र में अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए हैं। सभी ने अपने-अपने स्थान ग्रहण कर लिए हैं। वेलेट बॉक्स को हाल में लाया जा रहा है। पूरे नौ बजे वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

7:46 बजे - पॉलीटेक्निक कालेज बिक्रम चौक समेत विभिन्न जिलों में बनाए गए मतगणना केंद्रों के पास धारा 144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बिक्रम चौक से पॉलीटेक्निक कालेज के सामने से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी सभी वाहनों को यूनिवर्सिटी रोड से भेज रहे हैं।

7:00 बजे - जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहली बार चुनाव हुए है। आठ चरणों में हुए चुनाव की शुरुआत 28 नवंबर से हुई थी और 19 दिसंबर को आठवां व अंतिम चरण संपन्न हुआ। जिला विकास परिषद के चुनावों के साथ पंचायतों के उपचुनाव भी हुए थे, लेकिन पंचायतों में सरपंचों और पंच हलकों का चुनाव परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिया गया था।

6:50 बजे - जिला विकास परिषद के चुनाव राजनीतिक आधार पर हुए है, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों की नजरें चुनावी नतीजों पर लगी हुई हैं। पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन ने भी चुनाव में हिस्सा लिया है। इसमें नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस, पीपुल्स कांफ्रेंस, अवामी नेशनल कांफ्रेंस, माकपा शामिल थे। भाजपा ने अकेले ही चुनाव लड़ा है।

6:40 बजे - जिला विकास परिषद के चुनाव मैदान में एक पूर्व सांसद, बीस पूर्व विधायक व एमएलसी, पांच पूर्व मंत्री और उनके नजदीकी रिश्तेदार भाग्य आजमा रहे है। इनके भाग्य का फैसला भी मंगलवार को हो जाएगा।

6:30 बजे - प्रमुूख रूप से राज्यसभा के पूर्व सदस्य टीएस बाजवा, पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताज मोहिद्दीन, पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान, पूर्व मंत्री शाम चौधरी, पूर्व मंत्री शक्ति परिहार, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी मलिक, पूर्व मंत्री एजाज खान, पूर्व एमएलसी शहनाज गनई, पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह की पत्नी मंजू सिंह, पूर्व विधायक जावेद राणा का बेटा जीशान राणा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी, पूर्व विधायक गारू राम, भारत भूषण, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की पत्नी कांता अंदोत्रा, पूर्व विधायक एजाज मीर, पूर्व विधायक मोहम्मद अकरम, पूर्व विधायक चरणजीत सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल रशीद के बेटे परवेज मिर्जा के भाग्य का फैसला भी होने वाला हैं।

6:00 बजे - जम्मू में मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है। चुनावी नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे। मतगणना सुबह नौ बजे शुरु होगी। मतदान केंद्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। कुल 2178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है। आज तीस लाख से अधिक वोट गिने जाएंगे।

LIVE Political and Social Media Reactions: श्रीनगर में भाजपा की जीत पर शाहनवाज बोले- विकास चाहते हैं घाटी के लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.