Move to Jagran APP

उपराज्यपाल ने कहा-जनसहयोग से हर चुनौती का मुकाबला संभव

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जनआकांक्षाओं को भरपूर जगह दी गई है। इसके अच्छे परिणाम आए हैं। जनभागीदारी से हर चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 04:10 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 04:10 AM (IST)
उपराज्यपाल ने कहा-जनसहयोग से हर चुनौती का मुकाबला संभव
उपराज्यपाल ने कहा-जनसहयोग से हर चुनौती का मुकाबला संभव

राज्य ब्यूरो, जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जनआकांक्षाओं को भरपूर जगह दी गई है। इसके अच्छे परिणाम आए हैं। जनभागीदारी से हर चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। प्रदेश में हम जनभागीदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। पंचायत स्तर पर युवाओं की पहचान की गई है, जिन्हें उद्यमी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग केंद्रित नीति अपनाकर कोरोना की रोकथाम के लिए अहम कदम उठाए हैं। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उपराज्यपाल ने मंगलवार को प्रोजेक्ट युग परिवर्तन ग्लोबल सम्मेलन में वर्चुअल तरीके संबोधित किया। यह सम्मेलन चार से आठ जून तक हुआ। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से किसी भी चुनौती का सामना मजबूती से किया जा सकता है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या व्यक्तियों द्वारा पैदा की गई जटिल समस्या, हमें समुदाय को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करके यह किया जा सकता है। हमारी सरकार का ध्यान पारदर्शी जिम्मेदार और लोगों तक पहुंच बनाकर साफ सुथरा शासन उपलब्ध करवाना है। उपराज्यपाल ने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा इस समय एक छोटी अवधि का सिस्टम है, लेकिन इसके लिए जो नीतियां हैं वह लंबे समय के विकास के लिए नया रोडमैप बनाती हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य का विकेंद्रीकरण किया गया। पंचायत स्तर पर ढांचे को मजबूत किया गया। कोविड केयर सेंटर पंचायतों में खोले गए। कोरोना के दौरान जिन परिवारों ने कमाऊ सदस्य खोए हैं उनके लिए पेंशन शुरू की गई। बच्चों को स्कालरशिप की व्यवस्था की गई है। इसके बाद इसे कई राज्यों ने अपनाया। हम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतिगत फैसले ले रहे हैं। लोग सर्वप्रथम की भूमिका अहम:

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संस्थान सिस्टम के सफल होने में लोग सर्वप्रथम की भूमिका अहम है। नीति आयोग की संतुलित विकास लक्ष्य रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रीफार्मर्स की श्रेणी में है। हमने उत्पादन, तकनीक, कृषि, ढांचागत विकास, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य और जन सेवा में बेहतर किया है। हमारे समाज प्रणाली में हर नागरिक के लिए जगह है इसके लिए हम बेहतर भविष्य बनाएंगे। कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी ही सही नायक:

उपराज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पहले इतना सुधार नहीं हुआ, जितना एक साल में हुआ है। कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की महती भूमिका निभाई। लोगों ने यह महसूस किया है कि वे सही नायक हैं। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 23 आक्सीजन प्लांट लगे, 40 और लगेंगे

रिस्पांस, रिकवरी और रिबिल्डिग का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने इसे पिछले साल अगस्त में शुरू किया था। कोरोना की दूसरी लहर के आने से पहले प्रदेश में 23 आक्सीजन प्लांट छह माह में ही लगा दिए। जम्मू कश्मीर में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 40 और आक्सीजन प्लांट शुरू करने जा रहे हैं। इन्हें बढ़ाकर 99 कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में जम्मू कश्मीर दूसरे स्थान पर

उपराज्यपाल ने कहा कि केरल के बाद जम्मू कश्मीर देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश के चार जिलों में 45 से ऊपर की आयु के 100 फीसद लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अन्य जिलों में भी 100 फीसद लक्ष्य हासिल करने के प्रयासरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.