जम्मू-कश्मीर में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के पूरा होने से अर्थव्यवस्था-पर्यटन विकसित होंगे : उपराज्यपाल
27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव को -आओ कश्मीर का नाम दिया गया है। इस महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग जेकेटीडीसी एसएमसी सहित विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा गैर सरकारी संगठनों और भारतीय सेना के सहयोग से किया जा रहा है।
श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क निर्माण की परियोजनाओं के पूरा हाेने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनोें ही विकसित होंगे। वह जब्रवान पार्क में विश्व पर्यटन सप्ताह समारोह के सिलसिले मेें आयोजित द पैराडाइज फेस्ट (स्वर्ग महोत्सव) में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।
27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव को -आओ कश्मीर, का नाम दिया गया है। इस महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, जेकेटीडीसी, एसएमसी सहित विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा गैर सरकारी संगठनों और भारतीय सेना के सहयोग से किया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज शाम को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया।। विभिन्न दस्तकारों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने अपने उत्पादों के लगाए गए स्टालों का भी उपराज्यपाल ने निरीक्षण किया।
उन्होेंने दस्तकारों, खरीददारों व सैलानियां से भी बातचीत की। इससे पूर्व उन्होंने महोत्सव में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन के विकास के लिए प्रदेश सरकार व केेंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे उपायोें का भी उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन और हस्तशिल्प क्षेत्र व इससे संबधित लोगोें के विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि द पैराडाइज फेस्ट जिसका थीम आओ कश्मीर रखा गया है, निश्चित रूप से दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को कश्मीर आने के लिए आकर्षित करेगा। इस बीच, मुख्य सचिव डा अरुण कुमार मेहता ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर लड़कियों का ट्रैकिंग अभियान, स्की रनिंग के अलावा अस्थानमर्ग, हरवन के लिए साइकिल रैली और डल झील में शिकारा रैली को भी हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने ननकुन रेस्तरां का भी दौरा किया। इसे मुरम्मत के बाद पर्यटकों के लिए दोबारा खोला गया है। उन्होंने पर्यटन सचिव सरमद हफीज संग कोविड सुरक्षित पर्यटन अभियान और एक बहुभाषी पर्यटन प्रचार ब्रोशर भी जारी किया। यह ब्रोशर स मराठी, गुजराती, बंगाली समेत 15 भाषाओें में तैयार किया गया है। मुख्य सचिव ने इस दौरान जम्मू कश्मीर में पर्यटन विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में 75 नए पर्यटनस्थल विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन विमान सेवाएं भी शुरु हो रही है। इससे भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान पर्यटको की आमद में बढ़ौत्तरी एक अच्छा संकेत है,लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन भी जरुरी है।