Move to Jagran APP

J&K Weather Update: क्रिसमस बाद न्यू ईयर पर बर्फबारी का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक, 27 से बदलेगा मौसम

पत्नीटॉप में गत सप्ताह हुई बर्फबारी के उपरांत अब बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है। ऐसे में अब पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि 26 दिसंबर के बाद ही मौसम का मिजाज बदलने से अगले सप्ताह वे बर्फबारी का आनंद उठा सकेंगे।

By VikasEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 12:32 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 12:32 PM (IST)
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भले ही चारों ओर बर्फ ही बर्फ है

जम्मू, जेएनएन : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भले ही चारों ओर बर्फ ही बर्फ है लेकिन जम्मू से 108 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में अगर पर्यटक क्रिसमस पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए जाना चाहते हैं तो उनके हाथ मायूसी लग सकती है क्योंकि पत्नीटॉप में गत सप्ताह हुई बर्फबारी के उपरांत अब बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है। ऐसे में अब पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि 26 दिसंबर के बाद ही मौसम का मिजाज बदलने से अगले सप्ताह वे बर्फबारी का आनंद उठा सकेंगे।

loksabha election banner

करीब सप्ताह भर से जारी शीतलहर के बाद अब मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जमने लगा है। कोहरा जमने की वजह से तापमान और गिरेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी है जिससे वहां जाने वाले पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। जबकि नत्थाटॉप में पर्यटक बर्फ देखकर आनंद उठा रहे हैं। हालांकि कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। इस वजह से कश्मीर में शीतलहर के प्रकोप के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। जलस्रोत जमें हुए हैं। ठंड के चलते सुबह और देर शाम घरों से निकलना मुश्किल है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने कई तरह के प्रबंध किए हुए हैं। जगह लोग अलाव जलाए दिख रहे हैं तो घरों में लोग फिरन और कांगड़ी का सहारा लेने को विवश हैं। जम्मू के मैदानी इलाकों में सुबह से ही ठंड का प्रकोप बना हुआ है। सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। जम्मू-श्रीगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी खुला हुआ है। सुबह से बड़ी गाड़ियां श्रीनगर से जम्मू के लिए आ रही हैं तो छोटी गाड़ियाें को जम्मू से कश्मीर के लिए छोड़ा गया है। उत्तरी कश्मीर को पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड अभी बंद है।सुबह धुंध इतनी ज्यादा थी कि सुबह काफी देर तक गाड़ियों को लाइटें ऑन कर चलना पड़ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां भी रेंगने काे मजबूर थी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होता दिख रहा है। रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी तो निचले क्षेत्रों में कई जगह बारिश हो सकती है। इससे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा। हालांकि अभी भी कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। लेह के तापमान में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन अभी भी न्यूनतम तापमान -13.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कारगिल का अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे चल रहा है।

अधिकतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। न्यूनतम तापमान -17.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया है। जम्मू संभाग में बनिहाल का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 3.8 जबकि न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 8.4 जबकि न्यूनतम तापमान-5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान -0.2 जबकि न्यूनतम तापमान -13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.6 जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.