Move to Jagran APP

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से लगा जाम, मलबे में दबे वाहन

शाम करीब साढ़े सात बजे राजमार्ग पर अचानक चंद्रकोट में पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी के तोंदे गिरने लगे। गनीमत यह रही कि वहां से वाहन नहीं चल रहे थे। मलबे में मलबे में तीन वाहन भी दब गए। ट्रैफिक अधिकारियों ने दोनों तरफ से आवाजाही को रोक दिया।

By lokesh.mishraEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 07:00 AM (IST)
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से लगा जाम, मलबे में दबे वाहन
रामबन के चंद्रकोट में शनिवार शाम भूस्खलन होने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू संभाग के  रामबन के चंद्रकोट में शनिवार शाम भूस्खलन होने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मलबे में दो से तीन वाहन दब गए हैं। बचाव कार्य के अलावा राजमार्ग से पस्सियां हटाने का काम जारी है। जगह-जगह सैकड़ों वाहन रुके हुए हैं।

loksabha election banner

जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे जब राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु थी कि अचानक चंद्रकोट में पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी के तोदे गिरने लगे। गनीमत यह रही कि वहां से वाहन नहीं चल रहे थे। मलबे में मलबे में तीन वाहन भी दब गए। ट्रैफिक अधिकारियों ने दोनों तरफ से आवाजाही को रोक दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी के साथ राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। मलबे में फंसे वाहनों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे में अभी तक न तो किसी के मारे जाने की सूचना है और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। राजमार्ग के देर रात को ही खुलने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार रामबन और बनिहाल के बीच कई जगहों पर सड़कों की हालत बदहाल है। हाईवे पर काम जारी है। ऊधमपुर से ही वाहनों को आगे जाने पर रोक है। बनिहाल में सड़कोंं से बर्फ हटाने का काम भी जारी है। श्रीनगर की तरफ से वाहन रोके गए हैं। ज्यादा देर वाहनों को रोका गया तो कड़ाके की ठंड में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.