लद्दाख सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति
राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सात उम्मीदवारों में सिर्फ कांग्रेस के उ
राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सात उम्मीदवारों में सिर्फ कांग्रेस के उम्मीदवार रिगजिन स्पालवार ही करोड़पति है। भाजपा के उम्मीदवार जामियांग सीरिग नामग्याल चार वर्ष पुराने मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। चुनाव छह मई को होना है। क्षेत्रफल के हिसाब से लद्दाख लोकसभा क्षेत्र देश की सबसे बड़ी संसदीय सीट है। जम्मू कश्मीर की छह सीटों में लद्दाख सीट में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। लद्दाख सीट में कुल 171819 मतदाता है। इसके लिए 559 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लेह में 294 और कारगिल में 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को छोड़ कर कांग्रेस से विद्रोह करके पूर्व विधायक असगर करबलाई भी चुनाव मैदान में कूदे हैं। पत्रकार से राजनीतिज्ञ बने सज्जाद हुसैन को नेकां व पीडीपी का समर्थन हासिल है। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास काउंसिल लेह के चेयरमैन नामग्याल भाजपा के उम्मीदवार है और साल 2015 में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज हुआ था। साल 2014 में भाजपा के उम्मीदवार थुप्पस छिवांग ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के असंतुष्ट उम्मीदवार गुलाम रजा को 36 वोटों से हराया था। छिवांग ने पिछले वर्ष नवंबर में यह कहते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था कि लद्दाख के लोगों की मांगों को समाधान करने में भाजपा नाकाम रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार स्पालवार ही भाजपा के उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं।
स्पालवार सबसे अमीर उम्मीदवार है। उनके पास पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और उनपर 60 लाख से अधिक की देनदारी है। कांग्रेस नेता का होटल बिजनेस है। स्पालवार दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। भाजपा उम्मीदवार जामियांग सीरिग नामग्याल जम्मू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है और उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं। इनके पास करीब साढ़े पांच लाख की संपत्ति है। असगर करबलाई के पास 25 लाख से अधिक की संपत्ति है। वह पूर्व विधायक है और पेंशन लेते हैं। बताते चले कि फरवरी माह में लद्दाख को डिवीजन का दर्जा हासिल हो चुका है।