Move to Jagran APP

किसान मोर्चा नेता ने सीमांत लोगों का जाना हाल

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : भाजपा किसान मोर्चा सचिव एसएस ग्रेवाल ने सीमांत गोलीबारी प्रभावित गांव क

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 08:12 PM (IST)
किसान मोर्चा नेता ने सीमांत लोगों का जाना हाल
किसान मोर्चा नेता ने सीमांत लोगों का जाना हाल

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : भाजपा किसान मोर्चा सचिव एसएस ग्रेवाल ने सीमांत गोलीबारी प्रभावित गांव का दौरा कर सीमांत लोगों का हाल जाना। इस दौरान भाजपा के राज्य किसान मोर्चा प्रधान राजेंद्र ¨सह चिब सहित जिला प्रधान आरएसपुरा बृजेश्वर सिंह, मंडल प्रधान सुचेतगढ़ स्वर्ण ¨सह चिब भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने दौरे में सीमांत गांव चंदू चक, सुचेतगढ़, अब्दुलियां सहित आरएसपुरा स्थित राहत शिविरों का दौरा किया। भाजपा किसान मोर्चा नेता इस दौरान सीमांत ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को जाना व उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार उनकी हर समस्या के लिए उनके साथ खड़ी हैं। किसान मोर्चा सचिव एसएस ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद पहली बार सीमा पर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है। इसके साथ सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों का भी ख्याल भाजपा सरकार कर रही है।

loksabha election banner

ग्रेवाल ने सीमांत ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह सरकार पर पूरा भरोसा रखें। वह सीमांत ग्रामीण की हर समस्या के बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.