Move to Jagran APP

लेह में हिल काउंसिल चुनाव की सरगर्मियां जोराें पर, प्रचार करने पहुंचे किरण रिजिजू

लेह हिल कांउसिल चुनाव की सरमर्गियों में तेजी के चलते भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए रविवार को केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू लेह पहुंच गए।किरण रिजिजू लेह के विभिन्न हिस्सों में भाजपा की चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ भाजपा के अधिकारियों से बैठक करेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 12:57 PM (IST)
लेह में हिल काउंसिल चुनाव की सरगर्मियां जोराें पर, प्रचार करने पहुंचे किरण रिजिजू
लेह पहुंचे रिजिजू का पार्टी नेताओं ने लेह में स्वागत किया

जम्मू, राज्य ब्यूरो । लेह हिल कांउसिल चुनाव की सरमर्गियों में तेजी के चलते भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए रविवार को केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू लेह पहुंच गए।

loksabha election banner

किरण रिजिजू लेह के विभिन्न हिस्सों में भाजपा की चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ भाजपा के अधिकारियों से बैठक भी करेंगे। सोमवार को दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय मंत्री लेह में प्रमुख नागरिकों से भी मिलेंगे। रिजिजू से पहले अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लेह में भाजपा की चुनावी तैयारियों को तेजी देने के साथ लेह के निवासियों को तेज विकास की मुहिम को जारी रखने का विश्वास दिलाया था।

पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे चुनावी रैलियां 

इसी बीच लेह पहुंचे रिजिजू का पार्टी नेताओं ने लेह में स्वागत किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने खेल राज्यमंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी मुश्किलों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रिजिजू चुनाव जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। वह पार्टी नेताओं के साथ लेह व आस पास के इलाकों में प्रचार करेंगे। इस समय लेह में भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष जामयांग सेरिंग नामग्याल व संगठन महामंत्री अशोक कौल प्रचार की कमान को संभाल रहे हैं। प्रचार को तेजी देने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

लेह हिल काउंसिल की 26 सीटों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को होना है। चुनाव के बाद काउंसिल में 4 सदस्य मनोनीत किए जाने हैं। जिले में 7 अक्टूबर को केंद्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के प्रचार का शुभारंग किया था। उसके बाद से लगातार केंद्रीय मंत्री लेह के दौरे कर भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर लगा रहे हैं। चुनाव के लिए प्रचार अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। लेह में प्रचार के मामले में भाजपा इस समय सबसे आगे है। लेह में कांग्रेस के प्रचार की कमान लद्दाख कांग्रेस प्रधान रिगजिन जोरा संभाल रहे हैं।

लेह काउंसिल चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रही है। पार्टी ने पिछली बार 26 सीटाें में से 18 सीटें जीत ली थी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पिछली बार का बदला लेकर लद्दाख में फिर से मजबूत होने की राह पर है। इन दोनों पार्टियाें के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में भाग्य आजमा रही है। 

किरण रिजिजू बोले, खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 गुलमर्ग में होंगे

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजूजू ने साफ कर दिया है कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 गुलमर्ग में होंगे।  किरण रिजूजू ने टवीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 आयोजित करने से उपयुक्त जगह और कोई नहीं है। गौरतलब है कि गत 7 से 22 मार्च 2020 को गुलमर्ग में पांच दिवसीय खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन भी किरण रिजूजू ने किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.