Move to Jagran APP

Jammu District Judo Championship: खुशी, यशिका ने जम्मू जिला जूडो में दोहरे स्वर्ण पदक जीते

खुशी ठाकुर और यशिका जम्वाल ने दो दिवसीय जम्मू जिला जूडो प्रतियोगिता में भाग लेकर जूनियर और सीनियर लड़कियों के वर्ग में दोहरे स्वर्ण पदक जीते। मौलाना आजाद स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स के जूडो हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 02:03 PM (IST)
Jammu District Judo Championship: खुशी, यशिका ने जम्मू जिला जूडो में दोहरे स्वर्ण पदक जीते
जम्मू जिला जूडो प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के पदक विजेता।

जम्मू, जागरण संवाददाता। खुशी ठाकुर और यशिका जम्वाल ने दो दिवसीय जम्मू जिला जूडो प्रतियोगिता में भाग लेकर जूनियर और सीनियर लड़कियों के वर्ग में दोहरे स्वर्ण पदक जीते। मौलाना आजाद स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स के जूडो हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के 150 खिलाड़ियों ने लड़कों एवं लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया।

loksabha election banner

लड़कियों के अंडर 21 आयुवर्ग के जूनियर वर्ग में खुशी ठाकुर ने स्वर्ण और वर्षा मंडल ने रजत पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाक्षी देवी स्वर्ण पदक और उपासना ठाकुर रजत पदक जीतने में कामयाब रही। 63 किलोग्राम भार वर्ग में निराली शर्मा ने स्वर्ण पदक और प्रभजोत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।

लड़कियों के ओपन भार वर्ग में यशिका जम्वाल स्वर्ण पदक, निराली शर्मा रजत पदक और दीपिका कांस्य पदक जीतने में सफल रही। सीनियर लड़कियों के वर्ग में खुशी ठाकुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। आयुषि उनियाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 63 किलाेग्राम भार वर्ग में यशिका जम्वाल ने स्वर्ण पदक और दीपिका ने रजत पदक हासिल किया।

कैडेट लड़कों के अंडर 18 आयुवर्ग में विश्वास ने स्वर्ण पदक, सूरज ने रजत पदक और सुमित व आदित्य कुंडल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते। 55 किलोग्राम भार वर्ग में बिलाल अहमद और रिद्वान महाजन स्वर्ण व रजत पदक हासिल करने में कामयाब रहे। प्रतियोगिता की समाप्ति पर विभिन्न वर्गों के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपप्रधान विकास गुप्ता, मौलाना आजाद स्टेडियम के मैनेजर सतीश गुप्ता, सूरज भान सिंह, विकास डोगरा, अरशी नाद, ऋतिका सलाथिया सहित अन्य पदाधिकार भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.