Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: प्रदेश अध्यक्ष के पॉजिटिव आने पर कश्मीर भाजपा मुख्यालय सील, नेता कार्यकर्ता करवा रहे टेस्ट

वहीं दूसरी ओर सोमवार शाम को श्रीनगर से जम्मू पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना पार्टी मुख्यालय नही गए थे। वह सोमवार को हुए अपने टेस्ट की रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 12:01 PM (IST)
Jammu Kashmir: प्रदेश अध्यक्ष के पॉजिटिव आने पर कश्मीर भाजपा मुख्यालय सील, नेता कार्यकर्ता करवा रहे टेस्ट
Jammu Kashmir: प्रदेश अध्यक्ष के पॉजिटिव आने पर कश्मीर भाजपा मुख्यालय सील, नेता कार्यकर्ता करवा रहे टेस्ट

जम्मू, राज्य ब्यूरो: कश्मीर दौरे से लौटे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रदेश भाजपा की गतिविधियों पर ब्रैक लग गई है। पार्टी ने जम्मू व कश्मीर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संभावित कश्मीर दौरा भी शामिल था।

loksabha election banner

कश्मीर में यहां भाजपा मुख्यालय को सात दिन के लिए सील कर दिया गया है तो वहीं जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय से भी नेताओं, कार्यकर्ताओं को अगले कुछ दिनों के लिए पार्टी मुख्यालय से दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा नेता शेख वसीम वारी की हत्या के बाद रविन्द्र रैना पांच दिन कश्मीर में रहे थे। वहां सैकड़ों कार्यकर्ता उनके संपर्क में आए थे। ऐसे में इस समय वहां पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता कोविड टेस्ट करवा रहे हैं।

कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता अल्ताफ ठाकुर ने जागरण को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों में शामिल हुए सभी नेता व कार्यकर्ता इस समय अपने टेस्ट करवा रहे हैं। उन्हें मंगलवार को ही खुद को घर में क्वारंटाइन कर कोविड संबंधी स्पेशल आपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करने संबंधी निर्देश दिए थे।

वहीं दूसरी ओर सोमवार शाम को श्रीनगर से जम्मू पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना पार्टी मुख्यालय नही गए थे। वह सोमवार को हुए अपने टेस्ट की रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जम्मू में पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके संपर्क में नही आए थे। इसके बाद भी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को घरों में रहने संबंधी निर्देश जारी करने के साथ कार्यक्रम टाल दिए। बुधवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से भाजपा मुख्यालय के बाहर कोविड टेस्ट करने की भी तैयारी की गई है। अब अगस्त महीने में भी पार्टी गतिविधियां सुचारू होंगी।

प्रदेश भाजपा के मीडिया सचिव डा प्रदीप महोत्रा ने जागरण को बताया कि इस समय जिला प्रभारियों के अपने अपने जिलों में प्रवास चल रहे थे। जिलों में प्रवास रूकने के साथ पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठकों को भी टाल दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.