Move to Jagran APP

भाजपा के सभी जिला कोर ग्रुप की संयुक्त बैठक 15 जनवरी को आनलाइन होगी

प्रदेश भाजपा 15 जनवरी को अपने जिलों के कोर ग्रुप की आनलाइन संयुक्त बैठक करने जा रही है। भाजपा ने जिलों में विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज करने के लिए जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में 9 जनवरी को सभी जिलों के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:05 PM (IST)
भाजपा के सभी जिला कोर ग्रुप की संयुक्त बैठक 15 जनवरी को आनलाइन होगी
सोमवार को जिलों को 15 जनवरी को आनलाइन बैठक में हिस्सा लेने के नए निर्देश जारी कर दिए गए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू कश्मीर में कोरोना के मामलों में तेजी के चलते राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों पर ब्रेक लगने लगी है। इन हालात में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी 15 जनवरी को अपने जिलों के कोर ग्रुप की आनलाइन संयुक्त बैठक करने जा रही है। भाजपा ने जिलों में विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज करने के लिए जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में 9 जनवरी को सभी जिलों के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी।

loksabha election banner

इस संयुक्त बैठक में भाजपा के 200 से अधिक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेना था, लेकिन संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए इस बैठक काे टाल दिया गया। सोमवार को जिलों को 15 जनवरी को आनलाइन बैठक में हिस्सा लेने के नए निर्देश जारी कर दिए गए। संगठन महामंत्री अशोक काैल ने जागरण को बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा पूरी एहतियात बरत रही है। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में बैठक को टालने के साथ नेताओं, कार्यकर्ताओं को संक्रमण से बचने के लिए कड़ी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा की ओर से आनलाइन माध्यमों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ जरूरी कार्यक्रमों में भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भीड़ न जुटे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें बढ़ाने के लिए परिसीमन आयोग का प्रस्तावित ड्राफ्ट आने के बाद राजनीतिक दलों ने प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेजी करने की तैयारी कर ली थी। ऐसे में जनवरी माह के पहले सप्ताह में भाजपा ने जम्मू के साथ कश्मीर में भी संगठनात्मक गतिविधियां को तेजी करने के लिए कमर कस ली थी।

भाजपा के साथ कांग्रेस भी मैदान में थी। पार्टी ने 9 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली करने की तैयारी की थी। इस जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की गतिविधियों को तेजी देने के लिए होने वाली इस रैली को भी टाल दिया गया। अन्य कई दलों ने भी जनवरी महीने में हाेने वाली अपने कई बड़े कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.