Move to Jagran APP

पूर्व कॉरपोरेटर ने थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, जम्मू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 23 से पूर्व कारपोरेटर पवन ¨स

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:21 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:21 AM (IST)
पूर्व कॉरपोरेटर ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व कॉरपोरेटर ने थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, जम्मू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 23 से पूर्व कारपोरेटर पवन ¨सह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक क¨वद्र गुप्ता तथा एमएलसी विक्रम रंधावा ने हार पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया।

loksabha election banner

पवन ¨सह कांग्रेस में अच्छी पैठ रखते थे और नए नेताओं को बड़े पदों पर मौका दिए जाने से खफा हैं। गांधीनगर में उनके जाने से कांग्रेस को झटका लगा है। उनके पिता भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

क¨वद्र गुप्ता ने पवन ¨सह व उनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मेयर रहते वक्त वह उनके पास बहुत बार वार्ड की समस्याओं के लिए उनके पास आते रहे। उन्होंने जनता के मसलों को बड़ी गंभीरता से उजागर किया। कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की। मुझे विश्वास है कि वह भाजपा में अपने आप को साबित कर पाएंगे। कांग्रेस व अन्य पार्टियों से खफा सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। पार्टी के दरवाजे ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने विधायक रहते किए गए विभिन्न कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारनामों से क्षेत्र का हर वासी वाकिफ है। अब समय आ गया है जब कांग्रेस को उसकी जगह बताई जाए। भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बना देगी।

वहीं एमएलसी विक्रम रंधावा ने पवन ¨सह के अलावा सोहन लाल चौधरी, बलवान ¨सह, धर्म पाल, कृष्ण लाल व अन्यों का पार्टी में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी हर किसी की चहेती बन गई है। लोगों को कांग्रेस की असलियत समझ आ गई है। जम्मू में कांग्रेस का सफाया अब तय है। बहुत से कार्यकर्ता पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में भाजपा अपना परचम लहराएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.