Move to Jagran APP

Jammu : 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की दिशा में बढ़ा JMC, नाम के साथ सूची जारी करने की मांग

जम्मू नगर निगम की देवांनद गिल की अध्यक्षता वाली सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इस मसले को उठाया। उन्होंने 25 दिसंबर से पहले सफाई कर्मचारियों को अढ़ाई दिन का वेतन जारी करने की मांग की है।

By VikasEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 08:50 PM (IST)
Jammu : 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की दिशा में बढ़ा JMC, नाम के साथ सूची जारी करने की मांग
सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवानंद गिल पत्रकारों को संबोधित करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम ने 600 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले महीनों में इन कर्मचारियों की भर्ती के साथ शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी। इन कर्मचारियों की सूची को निगम परिसर में आवेदन संख्या के साथ फिलहाल लगाया गया है। सफाई कर्मचारी नाम के साथ इस सूची को लगाने की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

जम्मू नगर निगम की देवांनद गिल की अध्यक्षता वाली सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इस मसले को उठाया। उन्होंने 25 दिसंबर से पहले सफाई कर्मचारियों को अढ़ाई दिन का वेतन जारी करने की मांग की है। देवानंद गिल ने कहा कि हमने हड़ताल की चेतावनी के साथ निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद निगम आयुक्त ने हमें 25 सितंबर को बुलाकर बैठक की तथा भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा और नवंबर के अंत तक हम सफाई कर्मचारियों की भर्ती संबंधी सूची जारी करेंगे। उन्होंने अपने एक बड़े वादे को पूरा करते हुए सफाई कर्मचारियों की सूची जारी की है। यूनियन इसका स्वागत करती है। गिल ने कहा कि उन्होंने जो सूची लगाई है, उसमें आवेदक का नंबर तो दिया है लेकिन नाम किसी का नहीं दिया गया।

उन्होंने अपील की कि वह नाम के साथ आवेदकों की सूची दोबारा लगाएं। इसके साथ अढ़ाई दिन का वेतन सचिवालय के आने पर देने का वादा किया था। यूनियन चाहती है कि क्रिसमस आ रहा है। लिहाजा 15 दिसंबर तक अढ़ाई दिन का वेतन जारी किया जाए। इसके अलावा एनजीओ का वेतन भी 15 दिसंबर तक मिल जाना चाहिए ताकि वे भी खुशी से क्रिसमस मना सकें। जिस तरह 200 सफाई कर्मचारियों में से एक सौ से ज्यादा लोग लग चुके हैं। जो शेष बचे हैं, उन्हें पक्का करने का भी आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों को स्थायी करने का मुद्दा अभी शेष है। हम चाहते हैं कि सरकार यूटी का वेतन 18 हजार रुपये चुनाव खत्म होते ही लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी छोटे कर्मचारी हैं, उनसे इंसाफ करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों की सूची लगने से उम्मीद बंधी है कि अब कर्मचारियों की भर्ती हो जाएगी जो पिछले दो सालों से लटकती आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.