जितेंद्र सिंह बोले- कश्मीर में लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कई गुना अधिक रहा मतदान प्रतिशत
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सम्मान की बात है कि जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पहले चरण का मतदान न केवल सफलतापूर्वक बल्कि शातिपूर्वक हुआ है। लोगों का उत्साह काबिले तारीफ रहा है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सम्मान की बात है कि जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पहले चरण का मतदान न केवल सफलतापूर्वक बल्कि शातिपूर्वक हुआ है। लोगों का उत्साह काबिले तारीफ रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के ज्यादातर जिलों में मतदान वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए निराशाजनक मतदान की तुलना में कई गुना अधिक रहा। यह इसका भी संकेत हो सकता है कि कश्मीर के लोगों का सत्ता के लालची नेताओं से मोहभंग हो गया है।
मतदान प्रतिशत दबी लोकतात्रिक आकाक्षाओं को प्रदर्शित करता है। सिंह ने कहा कि अब वे स्थानीय निकायों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए उत्साहपूर्वक बाहर आए हैं। आगामी सात चरणों में मतदान का रुझान इससे भी अधिक बढ़ेगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश प्रशासन की भी सराहना की। सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। बहिष्कार करने वाले भी आए चुनावी मैदान कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव अहमियत रखते हैं। लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था ने उन राजनीतिक पार्टियों को भी चुनाव में आने के लिए मजबूर कर दिया जो पहले ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने के चुनाव का बहिष्कार करती आई हैं।
नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी व कांग्रेस भी भाग्य आजमा रही हैं। वोट बदलाव का सूचक त्राल के दादसर इलाके से चुनाव लड़ रहे सरपंच अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि यह वोट बदलाव का सूचक है। लोग अब आतंक के माहौल का खात्मा चाहते हैं। कश्मीर के लोगों ने 370 को लेकर गुपकार अलायंस की सियासत को नकार कर अपने गांव के विकास की कमान अपने हाथ में लेने के लिए मताधिकार किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि अब कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद की नही तेज विकास की जरूरत है।