Kashmir के अनतंनाग में दो आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद
अनंतनाग जिला में आज सुरक्षाबलों और पुलिस को आतंकवादियों के एक जगह पर छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर अनंतनाग जिला से दो आतंकवादियों काे गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान एजाज अहमद बट और रईस के रूप में हुई।
जम्मू, जेएनएन। सुरक्षाबलों और पुलिस ने अनंतनाग जिला से आज यानि मंगलवार को दो आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए इन आतंकवादियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हें।
जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिला में आज सुरक्षाबलों और पुलिस को आतंकवादियों के एक जगह पर छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर अनंतनाग जिला से दो आतंकवादियों काे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन आतंकवादियों की पहचान एजाज अहमद बट और रईस के रूप में हुई। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।