Move to Jagran APP

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 600 वाहन फंसे

मबन जिला के पंथियाल इलाके में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा कैफेटेरिया मोड़ पर भी पहाड़ी से मिट्टी गिरने की वजह से काफी फिसलन हो गई है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल होना संभव नहीं है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:36 AM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस समय 100 के करीब छोटे-बड़े वाहन फंसे हैं।

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन की वजह से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 के करीब छोटेेेे-बड़े वाहन फंसे हैं। फिलहाल, राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से यातायात के लिए बहाल करने का काम जारी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, रामबन जिला के पंथियाल इलाके में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा कैफेटेरिया मोड़ पर भी पहाड़ी से मिट्टी गिरने की वजह से काफी फिसलन हो गई है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल होना संभव नहीं है। रामबन के डीएसपी ट्रैफिक के अनुसार, मेहर और पंथियाल में भूस्खलन हुआ है।

जवाहर टनल और नवयुग टनल के समीप भी भारी हिमपात हुआ है। इसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल यातायात अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस समय 100 के करीब छोटे-बड़े वाहन फंसे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के उपरांत सबसे पहले रास्ते में फंसे वाहनों को हटाया जाएगा। इसके उपरांत ही दोपहर बाद रास्ता खुलने की संभावना है।

इसी बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से ऊधमपुर जिला में श्रीनगर की ओर से जाने वाले 500 के करीब छोटेब-बड़े वाहन फंसे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.