सुरक्षित कश्मीर का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर को सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में संदेश देने के लिए महाराष्ट्र के
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर को सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में संदेश देने के लिए महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले विवेक लोकुर ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा शुरू की।
पर्यटन विभाग के डायरेक्टर कश्मीर तसद्दुक जिलानी ने झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। उन्होंने उसे कश्मीर पर्यटन का अंबेसडर करार दिया। लोकुर का कहना है कि कश्मीर पूरी तरह से सुरक्षित पर्यटन स्थल हैं। इस यात्रा को करने का मकसद ही यही है कि कश्मीर को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में पेश किया जा सके। यात्रा कुल चार हजार किलोमीटर की होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत है और वह काफी समय से यहां से यात्रा करने की सोच रहे थे। वह एक प्राइवेट इंश्योरेंस फर्म में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर में कुछ दिन रुके और यहां पर उन्होंने जाना कि यह स्थल देश के किसी भी पर्यटनस्थल की तरह सुरक्षित है। यह स्थल भारत में ही नहीं विश्व भर में सबसे सुंदर है। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं आकर देखें कि यहां के लोग कितनी मेहमाननवाजी करते हैं।