JMC: जम्मू नगर निगम की टीम ने ग्रेटर कैलाश में तोड़ा अवैध निर्माण
खिलाफवर्जी अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति के यह निर्माण किया जा रहा था। पिछले महीने भी काम रोका गया और शटरिंग तोड़ी गई थी। अब अदालत ने मामला खारिज करते हुए इसे अवैध करार दिया है।
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू नगर निगम की टीम ने शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक अवैध निर्माण को तोड़ दिया। निगम ने यह कार्रवाई अदालत में मामले के खारिज होने के बाद बुधवार को की। ज्वाइंट कमिश्नर आशीष गुप्ता के निर्देशों पर निगम की खिलाफवर्जी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले माह भी टीम ने इस निर्माण को तोड़ था और बाद में मकान मालिक ने अदालत से स्टे लिया।
मकान की पहली मंजिल पर बनाए पिल्लर पहले व शटरिंग पहले ही तोड़ दी गई थी। अदालत के स्टे के चलते निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। अब अदालत ने इसे अवैध करार दिया तो निगम की खिलाफवर्जी टीम ने इसे तोड़ डाला। हालांकि मौके पर परिवारजनों ने निगम के खिलाफ खासा रोष भी जताया लेकिन अवैध निर्माण होने के चलते उनकी एक नहीं चली और टीम ने निर्माण को तोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे खिलाफवर्जी अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति के यह निर्माण किया जा रहा था। पिछले महीने भी काम रोका गया और शटरिंग तोड़ी गई थी। अब अदालत ने मामला खारिज करते हुए इसे अवैध करार दिया है। लिहाजा अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया।