Move to Jagran APP

जम्मू नगर निगम ने बाजारों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान, वेयर हाउस में विशेष तौर पर की गई सैनिटाइजेशन

लॉकडाउन के पहले दिन जम्मू नगर निगम ने शहर के विभिन्न बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। शहर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में कॉरपोरेटर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन की।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:44 PM (IST)
जम्मू नगर निगम ने बाजारों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान, वेयर हाउस में विशेष तौर पर की गई सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के पहले दिन जम्मू नगर निगम ने शहर के विभिन्न बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : लॉकडाउन के पहले दिन जम्मू नगर निगम ने शहर के विभिन्न बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। शहर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में कॉरपोरेटर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन की।

prime article banner

दोपहर को वेयर हाउस में विशेष रूप से पहुंची निगम की टीम ने वेयर हाउस के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन करते हुए भरोसा दिलाया कि यहां के व्यापारियों को साथ लेकर विगत की तरह आगे भी लोगों की सेवा की जाएगी। इसके अलावा निगम ने शालामार, कच्ची छावनी, गांधीनगर समेत विभिन्न मुख्य बाजारों में सैनिटाइजेशन की। निगम की हेल्थ आफिसर डा. संयोगिता सूदन की अध्यक्षता में टीम ने इस सारे अभियान को सिरे चढ़ाया। हालांकि निगम ने पहले इस तरह के अभियान चलाने से मना कर दिया था।

हेल्थ आफिसर के अलावा निगम आयुक्त ने भी सैनिटाइजेशन के लोगों के स्वास्थ्य पर गलत असर होने की बात कही थी। अब कॉरपोरेटरों और बाजार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मांग पर अभियान छेड़ दिया गया है। हेल्थ आफिसर का कहना है कि शहर के विभिन्न बाजारों में यह अभियान चलाया जाएगा। चूंकि अब लॉकडाउन है तो बाजार बंद हैं। ऐसे में निगम की टीमें इस काम को पूरा करेंगी।

वहीं वेयर हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए अमित ने कहा कि शहर वासियों को कोरोना जैसी महामारी से राहत दिलाने के लिए हरेक काॅरपोरेटर प्रयासरत है। सैनिटाइजेशन के अलावा मुहल्लों में कोरोना टेस्ट भी करवा रहे हैं। जहां कहीं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बन रहे हैं, कॉरपोरेटर स्वयं आगे आकर पूरे इंतजाम कर रहे हैं। लोगों को सुविधाएं मिले और उन्हें इस घातक बीमारी से बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोग भी हालात को समझें और जागरुक बनें तभी कोरोना से बचा जा सकेगा। कोरोना का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। लिहाजा एहतियात बरतें। सुरक्षित रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.