Move to Jagran APP

Jammu Municipal Corporation: जम्मू नगर निगम को 25 और श्रीनगर को मिले 83 प्राइमरी स्कूल

निगम के पास आए स्कूलों में बिजली पानी व साफ सफाई की जिम्मेदारी अब निगम को उठानी होगी। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं भी निगम ही मुहैया करवाएगा। वहां पर सुविधाओं का जायजा लेने का अधिकार अब निगम के अधिकारियों के पास होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:13 PM (IST)
Jammu Municipal Corporation: जम्मू नगर निगम को 25 और श्रीनगर को मिले 83 प्राइमरी स्कूल
सुविधाओं का जायजा लेने का अधिकार अब निगम के अधिकारियों के पास होगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: संविधान में 74वें संशोधन के बाद जम्मू नगर निगम को 25 और श्रीनगर नगर निगम को 83 प्राइमरी स्कूल मिले हैं। इन स्कूलों को चलाने का जिम्मा अब दोनों निगमों का होगा जबकि स्कूलों में स्टाफ की नियुक्ति पहले की तरह ही शिक्षा विभाग ही करेगा।

loksabha election banner

11 नवंबर को प्रशासनिक परिषद की बैठक में दोनों निगमों को 108 प्राइमरी स्कूल सौंपे जाने का फैसला किया गया था। सौंपे गए स्कूल दोनों निगमों के दायरे में ही आते हैं और इन स्कूलों में शिक्षा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दोनों निगमों को एक एक मुख्य शिक्षा अधिकारी भी शिक्षा विभाग की ओर से दिया जाएगा। श्रीनगर निगम के साथ 83 स्कूलों के साथ उन स्कूलों में तैनात 200 जबकि जम्मू नगर निगम को 25 स्कूलों के साथ 65 शिक्षक भी मिले हैं।

ये स्टाफ इन स्कूलों में पहले से ही तैनात है लेकिन इनका वेतन पहले की तरह शिक्षा विभाग से ही जारी होगा। यानि इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती निगम नहीं बल्कि शिक्षा विभाग ही करेगा। उधर निगम के पास आए स्कूलों में बिजली, पानी व साफ सफाई की जिम्मेदारी अब निगम को उठानी होगी। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं भी निगम ही मुहैया करवाएगा। वहां पर सुविधाओं का जायजा लेने का अधिकार अब निगम के अधिकारियों के पास होगा।  

जम्मू नगर निगम को सौंपे गए स्कूलों की सूची

  • 1. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल सिदड़ा पंचायत घर
  • 2. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल असाराबाद
  • 3. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल गंगयाल
  • 4. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल शंकर कालोनी दो
  • 5. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल नई बस्ती
  • 6. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल यूनवर्सिटी कैंपस
  • 7. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल क्रांति नगर
  • 8. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल जीटीबी बिलाल कालोनी
  • 9. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल पक्का तालाब
  • 10. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल चौआदी
  • 11. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल सैनिक कालोनी
  • 12. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल हाजी बस्ती
  • 13. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल नाथ कालोनी
  • 14. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल बेलीचराना
  • 15. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल नरवाल पेन
  • 16. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल बरनाई
  • 17. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल ठाठरियां
  • 18. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल तोप शेरखानियां
  • 19. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल पीरखो
  • 20. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल कृष्णा नगर
  • 21. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल राजपूरा मंगोत्रियां
  • 22. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल शक्ति नगर
  • 23. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल गर्ल्स पटौली ब्राह्मणा
  • 24. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल पटौली ब्राह्मणा
  • 25. गर्वनमेंट प्राइमरी स्कूल धरमाल

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.