Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: लेह में जमने लगा पानी, जम्मू में चुभ रही धूप

मौसम विज्ञन केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही सुबह शाम विजिविल्टी भी कम होने लगेगी।धीरे-धीरे दिन का ताममान भी कम होने लगेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 12:41 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: लेह में जमने लगा पानी, जम्मू में चुभ रही धूप
जम्मू का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: लेह, लद्दाख कारगिल, गुलमर्ग, पहलगाम और दूसरे उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में रात की ठंड परेशान करने लगी है। लेह में तापमान सप्ताह भर से जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।कश्मीर संभाग के अधिकत क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। लेकिन जम्मू संभाग में चुभने वाली धूप परेशान कर रही है। दिन अभी भी धूप इस कदर तेज है कि अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।

loksabha election banner

कश्मीर संभाग के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कुपवाड़ा किा अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनत तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं कारगिल का न्यूनत तापमान भी शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में बनिहाल, भद्रवाह काफी ठंडा चल रहा है।

न्यूतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और रात काे ठंड भी बढ़ती जा रही है लेकिन शुष्क ठंड परेशान कर रही है। वहीं दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर भी बढ़ता जा रहा है। जिससे एक्सपोजर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।इस समय में जब कि कोरोना संक्रमण का खौफ बना हुआ है, उस पर से जुकाम भी डराने वाला है। डा.केपी अनुसार बदलते मौसम में अक्सर जुकाम का खौफ बना रहता है। नाक कान की तकलीफ को लेकर भी मामले बढ़ जाते हैं।दिन में धूप परेशान करती है तो रात को ठंड अपना असर दिखाती है। मौसम के यह मिजाज लोगों को परेशान करने लगा है।

मौसम विज्ञन केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही सुबह शाम विजिविल्टी भी कम होने लगेगी।धीरे-धीरे दिन का ताममान भी कम होने लगेगा। नवबंर आते-आते सुबह धूप सेकने वाला मौसम हो जाएगा।

मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 26.6, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।लेह का अधिकतम 20.7 जबकि न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 20.7 जबकि न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.