Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: नवंबर की रिकार्ड ठंड के बाद दिसंबर भी करेगा परेशान

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बढ़ने लगेगा। 4 दिसंबर से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। इससे साफ है कि तापमान में और गिरावट आएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:21 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: नवंबर की रिकार्ड ठंड के बाद दिसंबर भी करेगा परेशान
4 दिसंबर से कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता। कश्मीर में 1997 के बाद यह तीसरी बार है कि नवंबर में अधिकतम तापमान 14.1 तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वर्ष 1997 में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था।वर्ष 2018, 2019 में नवंबर में औसत अधिकतम तापमान क्रमश: 12.5 और 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। आमतौर पर कश्मीर में नवंबर में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहता है।

loksabha election banner

दिसंबर के पहले दिन ही आसमान में बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बढ़ने लगेगा। 4 दिसंबर से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। इससे साफ है कि तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू में दिसंबर के दूसरे पखवाडे़ में अमूमन ठंड अपने रंग दिखाने लगती है लेकिन इस वर्ष अक्टूबर महीने में ही पहली बर्फबारी हो जाने के बाद माैसम अपना रंग दिखाने लगा था। नवंबर में दो तीन दिन बर्फबारी और बारिश होने के बाद तापमान काफी गिर गया। नवंबर के शुरू से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। पूरा पखवाड़ा न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चलता रहा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार इस सप्ताह जम्मू में मौसम शुष्क रहेगा। 4 दिसंबर से कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है। इससे फिर से बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

बुधवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.7, न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीकुंड का अधिकतम तापमान 14.1 जबकि न्यूनतम तापमान शून्य रहा।श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।कुपवाडा का अधिकतम तापमान 16.3, न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू का अधिकतम तापमान 24.5, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 19.8, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 7.8, न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। लेह में बादल छाने की संभावना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.